MP News : महिला कांग्रेस ने आयोजित की रंगोली प्रतियोगिया, विजेताओं को करा पुरस्कृत

Latest MP News : मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की सहयोगी इकाई प्रियदर्शिनी के तत्वावधान में विभा पटेल द्वारा सात नंबर बस स्टाप के पास नूतन कॉलेस से सुभाष स्कूल तक पुटपाथ पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया

Latest MP News : उज्ज्वल प्रदेश, भोपाल. आज मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की सहयोगी इकाई प्रियदर्शिनी के तत्वावधान में आज महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल द्वारा सात नंबर बस स्टाप के पास नूतन कॉलेस से सुभाष स्कूल तक पुटपाथ पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 17 से 28 वर्ष तक की बच्चियों-युवतियों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा जी के द्वारा किया गया।

पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर चित्रकारी कर रंगोली का निर्माण किया। प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी दिए गये।

प्रतिभागी बच्चियों को संबंधित करते हुए विभा पटेल ने कहा कि ये आयोजन बच्चियों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए एक कला मंच प्रदान करना है। इस माध्यम से वर्तमान समाज के बारे में क्या धारणा है, वह भी व्यक्त करने का एक अवसर प्रदान किया गया है।

रंगोली के माध्यम से बच्चियांे एवं युवतियों ने जहां अपनी कला प्रदर्शित की, वहीं उन्होंने समाज मंे जागरूकता का संदेश भी दिया। रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में पार्षद योगेंद्र गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री राजलक्ष्मी नायक, शहाना हसन, वैशाली डुमने एवं संतोष कंसाना, तस्लीम आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button