MP News : कल से शुरू होगा मप्र विधानसभा सत्र, 1 मार्च को पेश होगा बजट

Latest MP News : MP विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 27 फरवरी से शुरू होगा। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सोमवार को राज्यपाल अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 27 फरवरी से शुरू होगा। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सोमवार को राज्यपाल अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। राज्य का बजट एक मार्च को सदन में पेश किया जाएगा।

सोमवार को राज्यपाल अपने अभिभाषण में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो का ब्यौरा सदन में देंगे। सत्र के दूसरे दिन प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और एक मार्च को गृह मंत्री वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे।

27 फरवरी से शुरु होने वाला विधानसभा का बजट सत्र 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल बारह दिन बैठकें होंगी। सत्र के दौरान होली के लिए 12 मार्च तक और चैती चांद, गुड़ी पड़वा के पर्व पर बैठक नहीं होगी। इसके बाद 27 मार्च को इस सत्र की आखिरी बैठक होगी। सत्र के दौरान प्रमुख रुप से बजट पेश करने और चर्चा के बाद उसे पारित करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े हुए विधेयकों पर सदन में चर्चा होगी।

कांग्रेस के तीखे सवाल

कांग्रेस विधायकों ने काफी तीखे सवाल लगाए है। बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नये उद्योगों के नहीं आने, किसान कर्जमाफी, घोटालों, राज्य पर बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस विधायक सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। सत्र में कुल 3 हजार 704 सवाल विधायकों ने लगाए है। इसके अलावा 171 ध्यानाकर्षण, तीन स्थगन, 24 शून्यकाल की सूचनाएं और 31 अशासकीय संकल्प भी इस सत्र के लिए आए है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button