MP News: मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने किया महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय मुख्यालय भोपाल के कमर्चारियों से संपर्क

Latest MP News: भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष में पदार्पण के चलते मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा समस्त विभागों में संपर्क कर कमर्चारियों को संघ से जोड़ा जा रहा है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष में पदार्पण के चलते मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा समस्त विभागों में संपर्क कर कमर्चारियों को संघ से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में कर्मचारी संपर्क अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आज अरेरा हिल्स स्थित कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधिक्षक मुद्रांक मुख्यालय भोपाल, शासकीय केंद्रीय मुद्रणालय एवं शासकीय नियंत्रक नाप तौल विभाग के कमर्चारियों से संपर्क कर संघ की उपलब्धियों और उद्देश्यों से अवगत किया जा कर संघ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

MP Majdoor sangh

इस मौके पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल एडविन, जिला संयोजक जितेंद्र शाक्य, जिला सह संयोजक संदीप जैन, लिपिक संवर्ग के प्रदेश सह संयोजक मयूर उपाध्याय, भोपाल संभाग के सचिव विजय रैकवार सहित पंजीयन कार्यालय से स्मिता शर्मा, अमृता उधौजी, रमा पाल, रोमिला खुल्लर, सुजीत सिंह सोन, भूपेश श्रीवास्तव, संदीप नागोरिया, वीरेंद्र सराठीया, नितिन यादव, कर्मी तंवर, पूजा तिवारी सिंह, वर्षा सिंह, नूरुद्दीन कुरैशी, सागर जैन, गौरव मुंगरे, अमान सिद्दीकी, राहुल शर्मा, शासकीय केंद्रीय मुद्रणालय में सुरेश सोनी, संतोष रैकवार सहित दर्जनों कर्मचारी एवं शासकीय नियंत्रक नाप तौल विभाग में मनोज रैकवार, अभिषेक पाटिल राधेश्याम कुशवाह सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/clouds-remained-in-bhopal-since-morning-due-to-fog-in-dindori-people-left-for-school-and-office-by-switching-on-the-headlights-of-their-vehicles/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button