MP News: नवनियुक्त कर्मचारियों का हुआ सम्मान, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की आयुष विंग ने बनाई रणनीति
MP News: मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के आयुष विभाग ने 20 मई 2025 मंगलवार को पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान परिसर के सभागार कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया।

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के आयुष विभाग ने 20 मई 2025 मंगलवार को पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान परिसर के सभागार कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया। सर्वप्रथम भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण पुष्प तिलक क्षेपण एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह प्रदेश महामंत्री एवं जितेंद्र शाक्य जिला संयोजक, संदीप जैन सह संयोजक, शिवकुमार शर्मा प्रदेश संयोजक आयुष प्रकोष्ठ, शिवेंद्र चौहान प्रदेश सह संयोजक आयुष प्रकोष्ठ का पुष्पगुच्छ भेंट कर खुशीलाल परिसर के कर्मचारियों द्वारा सम्मान किया गया।
समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों गगन श्रीवास्तव और ब्रजेश सिलाकारी का सम्मान किया गया। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सह संयोजक शिवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि समारोह में आयुष विभाग के तीनों मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने भाग लिया।
जिसमें संदीप जैन, शिव शर्मा, आदि वक्ताओं ने आयुष कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डालकर आगे की रणनीति पर विचार किया और यह स्पष्ट किया कि यदि शासन ने उनकी मांगें नहीं मानी तो संचालनालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, महामंत्री जितेंद्र सिंह राजपूत,जिला संयोजक जितेंद्र शाक्य, शिवकुमार शर्मा प्रदेश संयोजक आयुष प्रकोष्ठ आयुष प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिवेंद्र सिंह चौहान, संदीप नलिनी सिंह, एमएल यादव, रंजना रघुवंशी,रेखा सक्सेना, अखिलेश मिश्रा, विशाल सिजोरिया, वीरू मालवीय, शेखर चवड़िया समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक संदीप जैन आयुष एवं आभार पुष्पेंद्र सिंह द्वारा किया गया है।