MP News : अब किसान कर पाएंगे तारीख और खरीदी स्थल का चयन

Latest MP News : चना, मसूर तथा राई-सरसों की खरीदी 25 से शुरु होगी। यह जानकारी किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी 25 मार्च से प्रारंभ होने जा रही है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. चना, मसूर तथा राई-सरसों की खरीदी 25 से शुरु होगी। यह जानकारी किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी 25 मार्च से प्रारंभ होने जा रही है। इसकी खरीदी 31 मई तक की जाएगी। कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि आत्मा प्रोजेक्ट में कार्य करने वाले संविदा कर्मियों के वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि गई है।

उन्होंने कहा कि रबी सीजन 2022-23 में 25 मार्च से खरीदी करने के लिये नीति जारी कर दी गई है। इसमें किसान के पास अपनी उपज के विक्रय के लिये दिनांक एवं खरीदी केन्द्र स्थल के चयन का विकल्प रहेगा। स्लाट बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जो गेहूँ एवं धान खरीदी के समान ही होगी। उन्होंने किसानों से सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

पटेल ने बताया कि सबमिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) में संविदा पर कार्यरत सहायक तकनीकी प्रबंधक, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक, लेखापाल और कम्प्यूटर प्रोग्रामर के वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका लाभ 500 संविदा कर्मियों को मिलेगा। मंत्री पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे आत्मा में कार्यरत संविदा कर्मचारी और बेहतर तरीके से अपने कार्य को अंजाम देंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button