MP News : अब पंचायतें ही 25 लाख तक के नवीन कार्यों को दे सकेंगी मंजूरी

Latest MP News : प्रदेश की ग्राम पंचायतों के अधिकारों में राज्य सरकार ने इजाफा कर दिया है। अब ग्राम पंचायत स्तर पर 25 लाख रुपए तक के नवीन निर्माण कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति दी जा सकेगी।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश की ग्राम पंचायतों के अधिकारों में राज्य सरकार ने इजाफा कर दिया है। अब ग्राम पंचायत स्तर पर 25 लाख रुपए तक के नवीन निर्माण कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति दी जा सकेगी।

राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अवर सचिव शोभा निकम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। अभी तक ग्राम पंचायत स्तर पर केवल पंद्रह लाख रुपए तक के निर्माण कार्यो को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा सकती थी।

अब महंगाई बढ़ने के साथ सभी निर्माण सामग्री की लागत बढ़ गई है। मजदूरी में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में सड़कें, भवन, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, नालियां, नाले, पुल-पुलिया निर्माण कार्य की लागत भी बढ़ गई है। ज्यादा लागत होंने के कारण कई बार ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासकी मंजूरी नहीं मिल पाती थी।

जिले तक ये प्रस्ताव आते थे। इससे इन कामों को मंजूरी मिलने में देरी होती थी। इसलिए अब नवीन निर्माण कार्यो की मंजूरी देने के लिए अधिकतम सीमा बढ़ाकर पच्चीस लाख रुपए कर दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यो के क्रियान्वयन के लिए प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति जारी करने के लिए अधिकारों में वृद्धि की गई है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button