MP News : PHQ ने सालों से एक ही जगह जमें अफसरों की मांगी जानकारी

Latest MP News : जिलों में सालों से जमे पुलिस अफसरों की जानकारी पुलिस मुख्यायल ने तलब की है। हर जिले से यह जानकारी बुलाई गई है। चुनाव से पहले ऐसे सभी अफसरों को हटाया जाएगा जिन्हें एक ही जिले और जगह पर 3 साल होने वाले हैं।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. जिलों में सालों से जमे पुलिस अफसरों की जानकारी पुलिस मुख्यायल ने तलब की है। हर जिले से यह जानकारी बुलाई गई है। इस जानकारी को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव से पहले ऐसे सभी अफसरों को हटाया जाएगा जिन्हें एक ही जिले और एक ही जगह पर तीन साल होने वाले हैं।

सूत्रों की मानी जाए तो मार्च में चुनाव आयोग के साथ पुलिस अफसरों की बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले पुलिस मुख्यालय हर ऐसी जानकारी से अपडेट हो रहा है जो उसके महकमे से संबंधित चुनाव की प्रक्रिया से जुड़ी हो सकती है। इसके लिए मुख्यालय के अफसर जहां चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी आयोग को दे सकते हैं। वहीं वे उन अफसरों की भी जानकारी आयोग को देंगे, जिन्हें एक ही जिले में और एक ही जगह पर तीन साल पूरे होने जा रहे हैं।

इस बैठक से पहले पुलिस मुख्यालय से सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ ही अन्य आला अफसरों से यह जानकारी मांगी है। जानकारी जल्द ही पुलिस मुख्यालय सभी को भेजना होगी। इस जानकारी के आधार पर अफसरों के तबादले भी किए जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय ऐसे सभी अफसरों को बदलेगा जिन्हें एक ही जगह पर दो साल से ज्यादा का समय हो गया है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button