MP News : शिवराज बोले – मप्र ने आगे बढ़ने की तस्वीर दिखी आर्थिक सर्वेक्षण में

Latest MP News : CM शिवराज सिंह ने कहा है कि आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 से मध्यप्रदेश के तेजी से आगे बढ़ने की तस्वीर दिखाई देती है। बजट को लेकर आम तौर पर लोगों में कोई रुचि नहीं होती है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 से मध्यप्रदेश के तेजी से आगे बढ़ने की तस्वीर दिखाई देती है। बजट को लेकर आम तौर पर लोगों में कोई रुचि नहीं होती है और वे सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि इसमें उन्हें क्या मिला ? हमने इसमें जनता की भागीदारी के लिए काम किया और चार हजार से अधिक सुझाव इस साल आए हैं।

उन्होंने बजट को आर्थिक सर्वेक्षण के तथ्य अलग-अलग संभागों से आए एक्सपर्ट्स के बीच रखे। सीएम चौहान ने ये बातें बजट और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहीं। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान तथा मध्यप्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग द्वारा प्रदेश के सभी 10 संभागों में समाज के विभिन्न वर्गों, लाभार्थियों, हितधारकों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए यह कांफ्रेंस आयोजित की गई।

इसमें म.प्र. आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 तथा राज्य बजट 2023-24 और सरकार की योजनाओं एवं उनके संभावित लाभों की जानकारी देने के लिए संवाद किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनभागीदारी और जनसंवाद के साथ तैयार किए गए बजट और इसके लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर चर्चा की।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button