MP News : सरकार ने बताया प्रदेश में 12% है किसान

Latest MP News : प्रदेश की लगभग आठ करोड़ आबादी का 12 प्रतिशत लोग किसान हैं। प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा किसान है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने भारत सरकार को जानकारी भेजी थी।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश की लगभग आठ करोड़ आबादी का 12 प्रतिशत लोग किसान हैं। प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा किसान है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने भारत सरकार को जानकारी भेजी थी। दसवीं कृषि संगणना आधार पर भारत सरकार को यह आंकड़े दिए गए थे। प्रदेश में सबसे ज्यादा किसान बालाघाट जिले में हैं।

विधानसभा में विधायक प्रवीण पाठक के सवाल का लिखित जवाब में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि दसवीं कृषि संगणना अधार वर्ष 2015-16के भारत सरकार को 2018 में दिए गए आंकड़ों के अंतिम रूप अनुसार सभी जिलों में कुल कृषक संख्या एक करोड़ तीन हजार 135 हैं।

इस जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा कृषक बालाघाट जिले में हैं। यहां पर तीन लाख 47 हजार 156 किसान है। जबकि रीवा में तीन लाख 36 हजार 751 कृषक हैं। इसी तरह सागर में तीन लाख 29 हजार 370 किसान हैं। जबकि हरदा जिले में सबसे कम 57473 किसान हैं।

बड़े शहरों वाले जिलों में संख्या कम

किसानों की सख्या बढ़े शहरों वाले जिलों में कम हैं। इंदौर जिले मे एक लाख 34 हजार 557 किसान हैं। वहीं भोपाल में 73 हजार 181 इनकी संख्या है। ग्वालियर में 1 लाख 40 हजार 252 , जबलपुर में दो लाख 14 हजार 784 किसान हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button