MP News: रील बनाते समय दो युवतियों ने वीरांगना AVANTI BAI की प्रतिमा को थप्पड़ मारे

MP News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में दो लड़कियों (Two Girls) ने रील (Reel) बनाने (Making) के लिए वीरांगना (Veerangana) अवंती बाई लोधी (AVANTI BAI LODHI) की प्रतिमा (Statue) का अनादर किया। पुलिस ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया है। इनमें एक नाबालिग है।

MP News: उज्जवल प्रदेश, अशोकनगर. मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि हासिल करने की सनक में दो लड़कियों (Two Girls) की करतूत ने उनको कानूनी पचड़े में फंसा दिया। रील (Reel) बनाने (Making) के लिए उन्होंने वीरांगना (Veerangana) अवंती बाई लोधी (AVANTI BAI LODHI) की प्रतिमा (Statue) का अनादर किया।

वीडियो में दोनों लड़कियां मुंगावली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर रोड बाईपास के पास जेल तालाब के किनारे स्थापित वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को थप्पड़ (Slapped) मारती नजर आ रही हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया है। इनमें एक नाबालिग है।बहादुरपुर रोड स्थित प्रतिमा के साथ की गई इस हरकत से लोधी समाज में आक्रोश फैल गया।

ज्ञान सिंह लोधी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें दो युवतियां रानी अवंतीबाई की प्रतिमा को थप्पड़ मार रही थीं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर दोनों युवतियों की पहचान की। लड़कियां पास में ही रहने वाले ही और दोनों धर्म विशेष से है। मुंगावली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लड़कियों को गिरफ्तार किया था, उन दोनों लड़कियों को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दी गईं।

वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

मामले को लेकर जान सिंह लोधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे वीरांगना महारानी अवंती बाई की प्रतिमा को दो लड़कियां प्रतिमा के चेहरे पर थप्पड़ मार रही थी। प्रतिमा के साथ अमानवीय आपत्तिजनक अभद्र व्यवहार किया गया है। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया, जिससे महारानी अवंती बाई की प्रतिमा को लज्जित कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button