MP Police Recruitment: 8500 पदों पर होगी पुलिस विभाग में भर्ती, CM Mohan Yadav ने दी हरी झंडी

MP Police Recruitment: MP के पुलिस विभाग में जल्द ही साढ़े 8 हजार से ज्यादा पुलिस कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर की नई भर्तियां की जाएगी। प्रदेश के CM Mohan Yadav ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

MP Police Recruitment: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। प्रदेश के पुलिस विभाग में भर्ती (MP Police Recruitment) जल्द ही 8500 पदों पर भर्ती होने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 8500 पदों पर भर्ती को हरी झंडी दे दी है, जिसमें लंबे समय बाद सब इंस्पेक्टर (SI) की भी नियुक्ति होने जा रही है। इसको लेकर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है।

जल्द होगी 8500 नई भर्तियां

मध्य प्रदेश में गृह विभाग (MP Home Department) में 25 हजार रिक्त पद है। इस बीच सीएम मोहन यादव ने 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती को हरी झंडी दिखा दी है। इन भर्तियों में 7500 सिपाही, 500 सब इंस्पेक्टर और 500 ऑफिस स्टाफ के पद शामिल हैं। 8 साल बाद प्रदेश में सब इंस्पेक्टर की भर्ती होगी, गृह विभाग ने सब इंस्पेक्टर पदों के भर्ती नियमों में संशोधन भी कर दिया है, प्रदेश सरकार ने 30 जनवरी को ऑफिस स्टाफ की भर्ती की अनुमति भी जारी कर दी थी।

बदल गए नियम, 8 साल बाद होगी भर्ती

MP में सब इंस्पेक्टर की भर्ती पिछली बार 2017 में हुई थी। अब 8 साल बाद सरकार ने फिर से SI पदों के लिए रास्ता साफ किया है। गृह विभाग ने भर्ती नियमों में भी संशोधन कर दिया है, जिससे प्रक्रिया और पारदर्शी और सरल हो सके।

प्रदेश में 25 हजार पद खाली, हर साल 500 से ज्यादा रिटायरमेंट

DGP कैलाश मकवाना ने डीजीपी पद संभालते ही विभाग में रिक्त पदों की स्थिति का आकंलन किया था। उन्हें पता चला कि एक लाख की मंजूरी के मुकाबले सिर्फ 75 हजार पुलिसकर्मी कार्यरत हैं और हर साल 500-700 जवान रिटायर हो रहे हैं।

पुलिस भर्ती में हो रहा नियमों में बदलाव

दरअसल, गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए होने वाली भर्ती के नियमों में बड़ा संशोधन किया है, गृह विभाग ने सब इंस्पेक्टर के रेडियो, फोटो और फिंगरप्रिंट पदों के लिए उम्र सीमा 36 से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी है। यह संशोधन कई योग्य उम्मीदवारों के लिए राहत लेकर आया है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button