MP Sports: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने 10 पदक हासिल किए

MP Sports: हरियाणा के पंचकूला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने मंगलवार को चार स्वर्ण तीन रजत और तीन कांस्य पदक लेकर कुल 10 पदक हासिल किया है।

भोपाल
MP Sports: हरियाणा के पंचकूला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने मंगलवार को चार स्वर्ण तीन रजत और तीन कांस्य पदक लेकर कुल 10 पदक हासिल किया है।अब तक मध्य प्रदेश के खाते में कुल 13 पदक हैं। एथलेटिक्स में खेले गए आज के मुकाबलों में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक अकादमी के अर्जुन भास्कर ने 1500 मीटर दौड़ में 3.51.57 की टाइमिंग के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी मुकाबले में अकादमी के ही रितेश ओहरे ने 3.52.26 की टाइमिंग पर रजत पदक जीता। मध्य प्रदेश के विवेक कुमार ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक और हिमांशु मिश्र ने रजत पदक हासिल किया है। मध्य प्रदेश के संदीप कुमार ने पोल वॉल्ट में कांस्य पदक हासिल किया है।

खेलो इंडिया गेम्स में अजय बाबू ने 81 कि. वर्ग में मध्य प्रदेश के नाम स्वर्ण पदक किया। कुश्ती में मध्य प्रदेश अकादमी की बेटियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किया मध्य प्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी की प्रियांशी प्रजापत ने 49 कि. वर्ग में स्वर्ण और माधुरी पटेल ने कांस्य पदक अर्जित किया है।कुश्ती में ही मध्य प्रदेश के औरंगजेब ने रजत पदक जीता । तो इंडिया यूथ गेम्स में आज जिम्नास्टिक्स के मुकाबले में मध्य प्रदेश के दीपेश लश्करी ने कांस्य पदक हासिल किया है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्य प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी खेलो इंडिया गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं हमें गौरवान्वित कर रहे हैं उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से लगभग 172 खिलाड़ी हरियाणा के पंचकुला में चार जून से 13 जून तक खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सहभागिता कर रहे हैं। मध्य प्रदेश से आर्चरी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक्स, साइक्लिंग, गटका, हैंडबाल, जूडो, मलखंब, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, थाँग था, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, योग में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button