MP Sports News : RNTU की जूडो खिलाड़ी नंदनी वत्स ने Gold और श्रुति उनियाल ने जीता Bronze

MP Sports News : जूडो खिलाड़ी नंदनी वत्स, BPES प्रथम वर्ष -70 किलो ग्राम वर्ग ने जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर विश्वविद्यालय सहित प्रदेश का नाम रोशन किया।

MP Sports News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार ने बताया कि जूडो खिलाड़ी नंदनी वत्स, बीपीईएस प्रथम वर्ष -70किलो ग्राम वर्ग ने जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप 2022-23 रांची, झारखंड में गोल्ड मेडल जीत कर विश्वविद्यालय सहित प्रदेश का नाम रोशन किया।

RNTU 1

यह प्रतियोगिता 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2020 तक रांची में आयोजित की गई। नंदनी वत्स ने क्वार्टर फाइनल बाउट हरियाणा की सीनू को 2 स्कोर से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने जम्मू और कश्मीर की ताजीन को नॉकआउट में ईपोन से हराया वहीं फाइनल में महाराष्ट्र की शांभवी को 2 स्कोर से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया।

RNTU2

वे अपनी जीत का प्रमुख श्रेय अपने कोच, माता-पिता, साथियों सहित आरएनटीयू विश्वविद्यालय को देती हैं जिन्होंने मिलकर नंदिनी का लगातार उत्साहवर्धन किया। नंदनी अपने अगले लक्ष्य के बारे में बात करते हुए बताती हैं कि मध्यप्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं वही फरवरी में होने वाले एशियन गेम्स ट्रायल्स पर भी निगाहें टिकी हुई हैं।

वही श्रुति उनियाल ने -78 किलोग्राम वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है। श्रुति ने आसाम की धारित्री को गोल्डन स्कोर पर पॉइंट हासिल कर ब्रोंज मेडल जीता। श्रुति भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड जीतने के लिए सतत् अभ्यास कर रही हैं।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, कुलपति डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया और कुलसचिव डॉ विजय सिंह ने नंदनी वत्स को गोल्ड और श्रुति उनियाल को ब्रोंज मेडल की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button