MP TET Recruitment: शिक्षकों की 10 हजार पदों की होगी भर्ती
MP TET Recruitment: नए साल में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 15 प्रकार की भर्ती परीक्षा और 5 प्रवेश परीक्षाओं की डेट आई है।

MP TET Recruitment: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. नए साल में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 15 प्रकार की भर्ती परीक्षा और 5 प्रवेश परीक्षाओं की डेट आई है। इसके जरिए 15 हजार पदों पर नियुक्ति होगी जबकि परिणाम कब आएगा इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
माध्यमिक शिक्षक परीक्षा होगी दस हजार पदों पर
प्रदेश में नए वर्ष में शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती होनी है। माध्यमिक शिक्षक परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाना है। खेल, गायन, वादन और नृत्य विषयों के लिए प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा होगी। इसके तहत दस हजार पदों पर भर्ती होगी।
इतने पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू
राज्य में सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत ऊर्जा विभाग से हुई है। विभाग ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 रिक्त पदों के लिए दिसंबर में नोटिफिकेशन जारी किया। यह नियुक्ति पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जरिए की जाएगी। उम्मीदवार 23 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
Also Read: कोरोना की चौथी लहर आएंगी 2025 में, जानें क्या हैं मामला
सीएम का आदेश, एक लाख पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद भर्ती के लिए MPPSC और कर्मचारी चयन मंडल को जानकारी भेज दी गई। सभी विभागों ने भर्ती प्रस्ताव का काम तेज कर दिया। शिक्षा विभाग में 35,357 पोस्ट भरे जाएंगे। ईएसबी ने कैलेंडर जारी कर पदों की संख्या क्लियर कर दी है।
Also Read: DA Hike : नए साल 2025 में फिर बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का DA, इस दिन मिलेगी खुशखबरी
फिलहाल 3675 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हो रही है। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल और एमपीपीएससी को जानकारी भेजी गई। विभिन्न विभागों ने 18,388 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव भेजे गए हैं। बैकलॉग और सीधी भर्ती के पद शामिल हैं।
https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-govt-jobs-bumper-recruitment-will-come-out-in-the-state-mpesb-has-released-the-calendar/