MPPSC Result 2022: डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों में से 11 पर महिलाएं चयनित, देखें पूरी लिस्ट
MPPSC Result 2022: प्रदेश में दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है, वहीं 24 डिप्टी कलेक्टर में से 11 पद महिलाओं को मिले हैं, जबकि उनके लिए 8 ही पद आरक्षित थे।

MPPSC Result 2022: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम रिजल्ट आज जारी कर दिया है। MPPSC में भी महिलाओं का दबदबा रहा है। प्रदेश में दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है, वहीं 24 डिप्टी कलेक्टर में से 11 पद महिलाओं को मिले हैं, जबकि उनके लिए 8 ही पद आरक्षित थे। वहीं 87-13 फीसदी फार्मूले के तहत अभी 87 फीसदी का ही अंतिम रिजल्ट जारी हुआ है और 405 पदों पर भर्ती की गई है। डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी दोनों में ही महिलाएं ट़ॉपर है।
456 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
साल 2022 में 30 दिसंबर को इसके लिए विज्ञापन जारी हुआ था। इसमें कुल 456 पद जारी हुए थे। इसकी में परीक्षा 8 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक हुई और मेंस परीक्षा का रिजल्ट 7 जून को जारी हुआ। इसके बाद 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक इसके इंटरव्यू हुए और अब यह अंतिम रिजल्ट जारी किए गए हैं।
24 डिप्टी कलेक्टर बने यह
टॉपर दीपिका पीटादार रही। इसके बाद आदित्य तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी., धर्म मिश्रा, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रियांशी जैन, आयशा अंसारी, संस्कार बावरिया, रोहित लोधी, अनिल कछावरे, रोहित राणावात, वैशाली सोलंकी, गैलेक्सी नागपुरे, निशांत भूरिया, ममता चौहान, श्रुति भायडिया, संदीप परास्ते, कमल मंडलोई और सागर जैन है। जबकि महिलाओं के लिए 8 ही पद थे लेकिन 11 पर महिलाएं आई है।
महिला टॉपर रही डीएसपी में भी
डिप्टी कलेक्टर के साथ ही डीएसपी में भी महिला ने टॉप किया है। इसमें कुल 19 पद थे। टॉपर रमशा अंसारी है। वहीं डीएसपी के 19 पदों में 8 पद महिलाओं ने लिए हैं, जो उनके आरक्षित 6 पदों से ज्यादा है।
देखें पूरी लिस्ट
Obtained_Marks_List_State_Service_Exam_2022_Dated_18_01_2025