संस्‍कृति विभाग का राष्‍ट्रीय सम्‍मान अलंकरण समारोह कल

भोपाल
मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा स्‍थापित राष्‍ट्रीय सम्‍मानों की घोषणा बीते दिनों की गई थी। इन सम्‍मानों का अलंकरण समारोह 26 जनवरी, 2025 को सायं 7 बजे से रवीन्‍द्र भवन परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इन सम्‍मानों में राष्‍ट्रीय इकबाल सम्‍मान, राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय कबीर सम्‍मान, राष्‍ट्रीय मैथिलीशरण गुप्‍त सम्‍मान, राष्‍ट्रीय देवी अहिल्‍या बाई सम्‍मान, राष्‍ट्रीय शरद जोशी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय तुलसी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय नानाजी देशमुख सम्‍मान प्रदान किए जाएंगे।

संचालक संस्‍कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग के प्रतिष्ठित सम्‍मान साहित्‍य, कला, संस्‍कृति के क्षेत्र में सुदीर्घ साधना एवं उत्‍कृष्‍ट कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में राष्‍ट्रीय इकबाल सम्‍मान वर्ष 2022 से श्री अब्‍दुस समद – पटना को अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान वर्ष 2022 से ग्‍वालियर की विवेकानंद नीडम संस्‍था और वर्ष 2023 से भारत भारती शिक्षा समिति, बैतूल को अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय कबीर सम्‍मान वर्ष 2022 से श्री रामदरश मिश्र, दिल्‍ली और वर्ष 2023 से श्री लीलाधर जगूड़ी, उत्‍तराखण्‍ड को अलंकृत किया जाएगा। वहीं, राष्‍ट्रीय मैथिलीशरण गुप्‍त सम्‍मान वर्ष 2022 से डॉ. देवेन्‍द्र दीपक, भोपाल और वर्ष 2023 से सुश्री नीरजा माधव, वाराणसी को अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय देवी अहिल्‍या बाई सम्‍मान वर्ष 2022 से श्रीमती हेमलता उपाध्‍याय, खण्‍डवा और वर्ष 2023 से श्रीमती गीता त्‍यागी, प्रयागराज को अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय शरद जोशी सम्‍मान वर्ष 2022 से श्री कैलाशचंद्र पंत, भोपाल और वर्ष 2023 से डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य, उज्‍जैन को अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय तुलसी सम्‍मान वर्ष 2023 से श्री राघवराज भट्ट, हैदराबाद और वर्ष 2023 से श्री दिनेशचंद्र कुम्‍हार, राजसमंद (राजस्‍थान) से अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय नानाजी देशमुख सम्‍मान वर्ष 2022 से मातृछाया संस्‍था, भोपाल को और वर्ष 2023 से सोपानम इंस्‍टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स एण्‍ड रिसर्च, तिरुअनंतपुरम को अलंकृत किया जाएगा।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button