National Sports Awards 2023: मो. शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, जानें किसे मिला खेल रत्न

National Sports Awards 2023: खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2023 की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप के दौरान अच्छी गेंदबाजी करने पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

National Sports Awards 2023: नई दिल्ली. खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2023 की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप के दौरान अच्छी गेंदबाजी करने पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप ने भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। शमी के अलावा 25 और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इसमें पैरा एथलीट शीतल देवी का भी नाम शामिल है। सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित करते हुए उसी दौरान दिए जाएंगे। राष्ट्रपति खिलाड़ियों को अवॉर्ड देंगी।

सात्विक और चिराग को खेल रत्न

बैडमिंटन कोर्ट पर कमाल करने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न के लिए चुना गया है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है जो भारत के यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री द्वारा हार साल दिया जाता है। सात्विक 23 और चिराग 26 साल के हैं। सितंबर अक्टूबर में हुए एशियन गेम्स में इनकी जोड़ी ने पुरुष डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में इस जोड़ी ने स्विस ओपन, इंडोनेशिया ओपन, कोरिया ओपन और चाइना मास्टर्स का भी खिताब जीता था।

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी

  1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
  2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  3. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स)
  4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
  5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
  6. आर वैशाली (शतरंज)
  7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
  8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
  9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  10. दीक्षा डागर (गोल्फ)
  11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
  13. पवन कुमार (कबड्डी)
  14. रितु नेगी (कबड्डी)
  15. 5. नसरीन (खो-खो)
  16. पिंकी (लॉन बॉल्स)
  17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
  18. ईशा सिंह (शूटिंग)
  19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
  20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  21. सुनील कुमार (कुश्ती)
  22. अंतिम (कुश्ती)
  23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
  24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
  25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
  26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

ALSO READ: एक दिन में हुई सालभर की बारिश, PM मोदी से मिलेंगे CM स्टालिन

ALSO READ: Mitchell Starc को KKR ने 24 करोड़ 75 लाख में ख़रीदा

कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2023

  • ललित कुमार (कुश्ती)
  • आर. बी. रमेश (शतरंज)
  • महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स)
  • शिवेंद्र सिंह (हॉकी)
  • गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंब)

MP Board Exam 2024: एमपी बोर्ड परीक्षा में लगाए जा सकते हैं सीसीटीवी कैमरे

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button