कांग्रेस विधायक ने बकरीद की शुभकामना संदेश में छपवाई गाय की तस्वीर; देखें वीडियो

BJP MLA राजा सिंह ने कांग्रेस विधायक कुंबम अनिल कुमार रेड्डी द्वारा बकरीद की शुभकामनाओं में गाय की तस्वीर इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जहां भी बनती है, वहां हिंदुओं का अपमान होता है।

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक कुंबम अनिल कुमार रेड्डी सोमवार को तब विवादों में घिर गए, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर बकरीद की बधाई देते हुए गाय की ग्राफिक तस्वीर उसमें शामिल कर दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस विधायक की इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

जैसे विवाद बढ़ने लगा तो कांग्रेस विधायक कुंबम अनिल कुमार रेड्डी ने बोला कि “अनजाने में हुई गलती” के लिए मैं माफी मांगता हूं। हालांकि पोस्ट को सभी संबंधित सोशल मीडिया मंचों से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर में बकरी की छवि थी और इसे अब सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया है।

भाजपा विधायक राजा सिंह ने रेड्डी द्वारा बकरीद की शुभकामनाओं में गाय की तस्वीर इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जहां भी बनती है, वहां हिंदुओं का अपमान किया जाता है।

अनिल कुमार रेड्डी ने बाद में एक वीडियो जारी कर कहा कि वह ‘राम भक्त’ हैं और उन्होंने हमेशा परंपराओं का पालन किया है। उन्होंने कहा कि गलती का पता चलते ही पोस्टर हटा दिया गया। उन्होंने कहा, “अगर किसी को ठेस पहुंची है तो हम इसके लिए माफी मांगते हैं। मैं राम भक्त हूं।”

Also Read: कुर्बानी के बकरे पर लिखा राम, ऐसे बची बकरे की जान, जानें क्या हैं मामला

दूसरी तरफ, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बकरीद (ईद-उल-अज़हा) त्योहार के अवसर पर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं। रेवंत रेड्डी ने ईद पर एक संदेश में कहा कि बलिदान का यह त्योहार इब्राहिम की अपने बेटे की बलि देने की तैयारी की कहानी की याद दिलाता है जिसने सर्वशक्तिमान ईश्वर के प्रति समर्पण और भक्ति के गहन कार्य पर जोर दिया।

Also Read: कहीं आपके पड़ोसी एलियन तो नहीं, जानें क्या हैं मामला

उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार अटूट श्रद्धा और त्याग को दर्शाता है। यह त्यौहार जीवन में आने वाली समस्याओं से न डरने और ईश्वर में आस्था रखकर धर्मनिष्ठ जीवन जीने का महान संदेश भी देता है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि बकरीद वह त्योहार है जो दान का देश भी देता है।

https://ujjwalpradesh.com/zara-hatke/clothes-torn-beating-with-plate-watch-the-viral-video-of-the-fight-for-parathas/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button