Love Jihad: हिन्दू लड़कियों को फंसाने हाथ में कलावा, गले में रुद्राक्ष पहन घूमता था सन्नी उर्फ़ साहिल

Love Jihad News: रविवार रात उत्तर पूर्व दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी की क्रूरता से हत्या कर दी गई। खौफनाक तरीके से हत्याकांड को अंजाम देने वाले कथित प्रेमी साहिल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Love Jihad News: नई दिल्ली. रविवार रात 16 साल की साक्षी की उत्तर पूर्व दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में क्रूरता से हत्या कर दी गई। खौफनाक तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले कथित प्रेमी साहिल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

पता चला है कि दो दिन पहले साक्षी का साहिल के साथ झगड़ा हुआ था और उसने खान को खुद से दूर रहने को कहा था। बताया जा रहा है कि साहिल ने साक्षी के हाथ पर ‘प्रवीण’ नाम का टैटू देखने के बाद आपा खो दिया था। यह भी सामने आया है कि साहिल ने अपनी असली पहचान छिपाकर साक्षी से दोस्ती की थी और अब उसका सच सामने आ गया था।

बुलंदशहर से साहिल को जब गिरफ्तार किया गया तो उसके हाथ में कलावा था। उसकी कुछ और तस्वीरों में भी कलावा नजर आ रहा है। अपने सोशल एकाउंट पर साहिल ने रूद्राक्ष की माला पहने हुए भी एक फोटो साझा की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साहिल की इलाके में पहचान सन्नी के रूप में थी। वह लोगों को अपना यही नाम बताता था। बताया जा रहा है कि साक्षी को उसकी असली पहचान पता चल गई थी और इस वजह से उसने दूरी बना ली थी। स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा, ‘हम पेशेवर जांच करेंगे और आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए सूबत जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’

पहली नजर में यह अचानक सनक में की गई वारदात दिखी, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों से पता चलता है कि साहिल ने साक्षी की हत्या की पहले से प्लानिंग कर ली थी। जिस लंबे चाकू से उसने साक्षी पर करीब 40 वार किए उसे उसने हाली में खरीदा था। पुलिस अभी इसे रिकवर नहीं कर पाई है।

ALSO READ: युवाओं को सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए जॉब ऑफर

पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि चाकू को रिठाला इलके में फेंक दिया। साक्षी के एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि खान इसलिए गुस्से में था क्योंकि अब साक्षी ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। वह अपने पुराने दोस्त प्रवीण से बातचीत करती थी। साहिल इस बात से जलने लगा था। शनिवार को हुए झगड़े के बाद उसे लगा था कि अब साक्षी कभी उसके करीब नहीं आएगी। इसके बाद उसने उसे खत्म कर देने की साजिश रची।

ALSO READ: आंधी में गिरीं महाकाल लोक में सप्तऋषि की 6 मूर्तियां, ₹856 करोड़ का है प्रोजेक्ट

एक अन्य सीसीवीटी फुटेज में दिख रहा है कि साहिल गली में घूम रहा है। वह एक दोस्त से बातचीत करता भी दिखता है। बाजार से लौटते हुए साक्षी एक पब्लिक टॉयलेट में कपड़े बदलने के लिए घुसती है। उसे यहां से एक बर्थडे पार्टी में जाना था। बाहर निकलते ही साहिल ने उसे रोक लिया और उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। आसपास कई लोग मौजूद थे लेकिन खून कर रहे शख्स की तरफ किसी ने बढ़ने की हिम्मत नहीं की।

हिंदू पहचान की कोशिश?

साहिल के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई ऐसी बातें सामने आई हैं जिसके बाद पूछा जा रहा है कि क्या वह खुद को हिंदू के रूप में भी पेश करता था? साहिल को जब गिरफ्तार किया गया तो उसके हाथ में कलावा बंधा था। इंस्टाग्राम पर उसने रुद्राक्ष पहनकर रील बनाया था जिसमें भगवान शिव का गाना लगा है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह कई बार अपना नाम सन्नी बताया करता था।

रिठाला में साहिल ने ठिकाने लगाया था चाकू

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि साक्षी की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल रिठाला गया था, वहां उसने हत्या में इस्तेमाल किया चाकू फेंका और बस से बुलंदशहर चला गया था। घटना के 10 मिनट बाद जब स्थानीय लोगों ने पुलिस की लोकल बीट चौकी को घटना की सूचना दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

साक्षी के शरीर पर 16 से अधिक चाकू से हमले के निशान

बता दें कि, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात 20 वर्षीय युवक साहिल खान ने सरेआम 16 वर्षीय लड़की की करीब 16 बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस दौरान, गली से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने आरोपी को रोकने की कोई कोशिश तक नहीं की थी। इस निर्मम हत्याकांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी रोष है।

कई लड़कियों को फंसाने में लगा था साहिल

पुलिस को साहिल के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच से पता चला है कि वह सिर्फ साक्षी से दोस्ती नहीं रखना चाहता था बल्कि कई और लड़कियों के संपर्क में था। पुलिस अब उन लोगों से भी सवाल-जवाब करने की तैयारी में है जो लोग सोशल मीडिया के जरिए उसके टच में थे। दूसरी तरफ कहानी में एक झबरू नाम के लड़के की भी एंट्री हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, साहिल ने दावा किया है कि झबरू ने एक दिन पहले ही उसे धमकी दी थी और साक्षी से दूर रहने को कहा था।

15 दिन से थी हत्या की प्लानिंग?

पता चला है कि हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को साहिल ने 15 दिन पहले खरीदा था। माना जा रहा है कि हत्या के इरादे से ही उसने एक धारदार और लंबे चाकू की खरीद की थी। इससे साजिश कम से कम 15 दिन पुरानी होने की ओर संकेत मिलता है।

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ सकता है DA, फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के आसार

Show More

Related Articles

Back to top button
Join Our Whatsapp Group