Top News Today, 16 May 2023: दिल्ली जाने से पहले बोले शिवकुमार, MP में HuT मॉड्यूल का भंडा फोड़, छत्तीसगढ़ में ब्लैक लिस्टेड हुई ‘आईसेक्ट’

Hindi news | हिंदी न्यूज़ | Today News in Hindi | Breaking News In Hindi | Latest Hindi News | ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार | ताजा खबर Top News Today | Top News | News Today | Taza Khabar | Hindi Samachar | News Update

News Today: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. आज शुक्रवार को सरकार से लेकर आम जनता के बिच की बड़ी ख़बरें।

क्या आप दिन भर की भागा दौड़ी में दिन भर की न्यूज़ से बेखबर रह जातें है ? आप को इतना भी टाइम नहीं मिलता की आप अपने शहर की ख़बरें पद पाएं ? चिंता नहीं कीजिये आप के साथ हम है… हम अपने दोस्तों का ख़याल बखूबी रखना जानतें है … आप को हर खबर इस आर्टिकल में मिल जाएगी…

News Today | पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें…

सिमी के पूर्व सदस्य के घर NIA की दबिश, ISIS से जुड़ रहे तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में आतंकी संगठन सिमी के सदस्य रहे एक युवक के घर एनआईए की टीम ने दबिश दी। रकीब कुरैशी नाम के एक शख्स के घर पर मंगलवार को कोलकाता एनआइए की टीम ने दबिश दी। एनआईए की टीम ने करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एनआईए के अधिकारियों ने परिवार के लोगों से पूछताछ भी की।

वोडाफोन में 11000 कर्मचारियों की छंटनी

ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन अगले तीन साल में करीब 11,000 नौकरियों में कटौती की योजना बना रही है। यह छंटनी टेलीकॉम कंपनी की रणनीतिक योजना का हिस्सा है। बता दें कि वोडाफोन की सर्विस भारत में भी है। भारत में यह कंपनी आदित्य बिड़ला समूह के आइडिया के साथ सक्रिय है।

छात्रों के लिए खुशखबरी SC स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप

राजधानी भोपाल में शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई। मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी नरोत्तम मिश्रा ने दी।

कांग्रेस को बड़ा झटका! भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। मुरैना की अंबाह विधानसभा से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखवार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। आज सुबह 10:30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि सत्य प्रकाश सखबार बीएसपी से विधायक रहे हैं। वर्तमान में सत्य प्रकाश सखबार कांग्रेस के नेता रहे हैं।

नर्मदापुरम में भोपाल जा रही बस पलटी; 25 यात्री घायल

प्रदेश में बस हादसे में कमी नहीं आ रही है आज ही सुबह नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर के पास ग्राम करणपुर में यात्री बस अचानक पलट गई। बस पिपरिया से भोपाल जा रही थी हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सोहागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब आधा दर्जन गंभीर घायलों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यात्रियों की माने तो बसे अनफिट होने के बाद भी सड़को पर दौड़ रही है।

छत्तीसगढ़ में ब्लैक लिस्टेड हुई ‘आईसेक्ट’

कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने वाली संस्था आईसेक्ट यानी ऑल इंडिया सोसायटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी को छत्तीसगढ़ में ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ये कार्रवाई की है। प्रदेश में आईसेक्ट कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने का काम सालों से कर रही है, अब तक लाखों छात्रों ने यहां से संचालित होने वाले कोर्स किए है। लोक लेखा समिति ने यहां 1.82 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी थी, जिसके बाद समिति की अनुशंसा के आधार पर ही ये कार्रवाई की गयी है।

मध्य प्रदेश में HuT मॉड्यूल का भंडा फोड़, कन्वर्जन

मध्य प्रदेश में 9 मई को इस्लामिक उग्रवादी संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर के गुट पर ATS ने शिकंजा कसा था। जांच में अब चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एंटी टेरर स्क्वाड के सूत्रों के मुताबिक उग्रवादी संगठन ने बीते की सालों में मध्य प्रदेश के कई हिन्दू लोगों को बहला फुसलाकर कन्वर्जन करवाया। ATS ने जिन 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है उन्होंने हिन्दू लड़कियों से शादी की है। आरोपियों में से 2 का पिछले साल ही धर्मांतरण कराया गया था और वो हिन्दू से मुस्लिम बन गए।

दिल्ली जाने से पहले बोले शिवकुमार

कर्नाटक के सीएम के नाम पर दिल्ली में मंथन जारी है. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया दोनों सीएम पद के लिए मजबूत दावेदारी कर रहे हैं, ऐसे में किसे सीएम बनाया जाए, इसे लेकर कांग्रेस पशोपेश में है.

Show More

Related Articles

Back to top button