bhopal sports: 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022: ओड़िशा और हिमाचल ने जीते अपने मैच

bhopal sports: 6 से 17 मई तक आयोजित 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 के पांचवें दिन दो मैच खेले गए। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले मैच में ओडिशा वुमन हॉकी टीम ने केरल को 11-0 से हराया।

भोपाल
bhopal sports: 6 से 17 मई तक आयोजित 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 के पांचवें दिन दो मैच खेले गए। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले मैच में ओडिशा वुमन हॉकी टीम ने केरल को 11-0 से हराया। ओड़िशा की टीम ने 6 फील्ड गोल और 2 पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से ये जीत हासिल की है। दूसरे मैच में हिमाचल ने तेलंगाना को 7 फील्ड गोल और 1 पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से 8-0 से पराजित किया।

बुधवार 11 मई को 4 मैच खेले जाएंगे, इसमें सुबह 6:30 बजे चंडीगढ़ और बिहार के बीच मुकाबला होगा, 8:15 बजे असम और बंगाल आमने-सामने होंगे, 10 बजे छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के मध्य मैच खेला जायेगा। दोपहर 3 बजे राजस्थान और उत्तराखंड तथा 4:45 बजे आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के बीच मुकाबले होंगे।

Related Articles

Back to top button