Brihanmumbai Municipal Corporation : देश की सबसे रईस नगर पालिका BMC

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) मुम्बई महानगर की मुख्य नगर पालिका है। इसका पूर्व नाम बंबई नगर निगम था और इसकी स्थापना 1889 में हुई थी।

Brihanmumbai Municipal Corporation : मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) मुंबई महानगर और उसके उपनगरॊ को मिलाकर बोला जाता है। इसके उपनगर पिछले बीस वर्षों में विकसित हुए हैं और यहां सात नगर पालिकाएं, तथा पंद्रह नगर परिषद हैं। इस पूरे क्षेत्र को मुंबई महानगरीय विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा यहां की योजना, विकास, परिवहन और आवास आदि देखा जाता है। इस क्षेत्र का कुल क्षेत्रफ़ल 4355 वर्ग कि॰मी॰ और जनसंख्या 17,702,761 है। यह मुंबई शहर से मुंबई उपनगरीय रेलवे सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है।

बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) बजट

बीएमसी ने साल 2022-23 के लिए 45 हजार 940.78 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें कि पिछले साल के बजट के मुकाबले में 17.70% बढ़ोतरी की गई है. यानी वित्तीय वर्ष 2021-22 में BMC का बजट 39 हजार 38.83 करोड़ रुपये था.

BMC चुनाव (Brihanmumbai Municipal Corporation election)

BMC पर साल 1997 से ही शिवसेना का नियंत्रण है। पार्टी इसमें पहले भाजपा के साथ थी, लेकिन बाद में अकेले ही शासन जारी रखा। फिलहाल, 227 सदस्यीय सदन में शिवसेना के पास 84 और भाजपा के पास 8 सदस्य हैं। साथ ही इस साल होने जा रहे परिसीमन के बाद सीटों का आंकड़ा बढ़कर 236 हो जाएगा।

कौन सी सीट किस वर्ग के लिए?

  • कुल वार्ड- 236
  • सर्वसाधारण के लिए आरक्षित- 110
  • महिलाओं के लिए आरक्षित- 109
  • अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 7
  • अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित- 8
  • अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित-1
  • अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिए आरक्षित- 1

बृहन्मुंबई महानगरपालिका परिषद यानी बीएमसी. आपने नाम तो सुना ही होगा. लेकिन आपको इस नगरपालिका के बारे में कई रोचक तथ्य पता नहीं होंगे. संसाधनों के मामले में यह देश का सबसे अमीर स्थानीय निकाय है. हाल ही में बीएमसी ने यह घोषणा की है कि विभिन्न बैंकों में इस निकाय के 82000 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट हैं.

Also Read: Period Underwear क्या है जानें फायदे व नुकसान

मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक Brihanmumbai Municipal Corporation election ने बताया है कि इस कोष का अधिकतर पैसा यानी करीब 60 फीसदी आने वाले समय में मुंबई में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में लगाए जाएंगे. बीएमसी की स्टैंडिग कमेटी के समक्ष रखी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक नगरपालिका परिषद ने मुंबई के विभिन्न निजी और सार्वजनिक बैंकों में 343 एफडी करवाए हैं. इन पैसों से हर साल उसे 1800 करोड़ रुपये का ब्याज मिलता है.

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल 5664 करोड़ रुपये की एफडी मैच्योर हुई वहीं इस साल प्राप्त 9079 करोड़ रुपये के राजस्व की नई एफडी करवाई गई. मौजूदा वक्त में कुल 82410 करोड़ रुपये की एफडी है, जबकि अगस्त 2020 में निकाय के पास 79002 करोड़ रुपये की एफडी थी.

क्यों सबसे अमीर स्थानीय निकाय है BMC

Brihanmumbai Municipal Corporation election की कमाई का मुख्य जरिया रियल स्टेट है. इसकी कमाई का 85 फीसदी हिस्सा जीएसटी कम्पन्सेस, प्रॉपर्टी टैक्स, सीवेज और पानी बिल, डेवलपर्स को अतिरिक्त फ्लोर बेचने और निवेश की गई पूंजी से मिलने वाले ब्याज है. वैसे इतनी कमाई के बावजूद मुंबई में आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण बीएमसी की आलोचना भी होती है.

बॉम्बे नाम मूलत

पुर्तगाली नाम से निकला है, जिसका अर्थ है “अच्छी खाड़ी” (गुड बे)। यह इस तथ्य पर आधारित है, कि बॉम का पुर्तगाली में अर्थ है अच्छा, व अंग्रेज़ी शब्द बे का निकटवर्ती पुर्तगाली शब्द है बैआ। सामान्य पुर्तगाली में गुड बे (अच्छी खाड़ी) का रूप है: बोआ बहिया, जो कि गलत शब्द बोम बहिया का शुद्ध रूप है। यह भी सच है कि सोलहवीं शताब्दी की पुर्तगाली भाषा में छोटी खाड़ी के लिये बैम शब्द है।

मुंबई शब्द का उदगम मुंबा देवी से हुआ है , कोल जनजाति की कुलदेवी का नाम मुंबादेवी है और जिस बस्ती में वे लोग रहते है उस उस मुंबाई कहते थे जो समय के साथ मुंबई और बंबई हुआ [8]। “मुंबई” नाम दो शब्दों से मिलकर बना है, मुंबा या महा-अंबा  – हिन्दू देवी दुर्गा का रूप, जिनका नाम मुंबा देवी है  – और आई, “मां” को मराठी में कहते हैं। पूर्व नाम बाँम्बे या बम्बई का उद्गम सोलहवीं शताब्दी से आया है, जब पुर्तगाली लोग यहां पहले-पहल आये, व इसे कई नामों से पुकारा, जिसने अन्ततः बॉम्बे का रूप लिखित में लिया। यह नाम अभी भी पुर्तगाली प्रयोग में है। सत्रहवीं शताब्दी में, ब्रिटिश लोगों ने यहां अधिकार करने के बाद, इसके पूर्व नाम का आंग्लीकरण किया, जो बॉम्बे बना। किन्तु मराठी लोग इसे मुंबई या मंबई व हिन्दी व भाषी लोग इसे बम्बई ही बुलाते रहे। इसका नाम आधिकारिक रूप से सन 1995 में मुंबई बना।

Related Articles

Back to top button