दो महिला नक्सली समेत नौ माओवादियों ने किया सरेंडर

सुकमा

सुकमा में एक बार फिर पुलिस को सफलता मिली है। यहां दो महिला नक्सली समेत नौ माओवादियों ने सरेंडर किया है। छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में दो पर आठ-आठ लाख, चार नक्सली पर पांच-पांच लाख, एक महिला नक्सली पर तीन लाख, एक महिला और पुरूष नक्सली पर दो-दो   लाख रुपये का यानी कुल 43 लाख रूपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल कोंटा, डीआरजी, नक्सल सेल आसूचना शाखा टीम एवं 02, 223 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही है।

छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button