OnePlus Nord 5 और CE 5 की भारत में 8 जुलाई को एंट्री, देखें लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 5: वनप्लस नॉर्ड 5 और नॉर्ड सीई 5 स्मार्टफोन भारत में 8 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। लीक हुई भारत की कीमत और स्पेसिफिकेशन देखें।

OnePlus Nord 5 उज्जवल प्रदेश डेस्क. OnePlus जल्द ही अपने दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन – OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 – भारत में लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन प्रसिद्ध टिप्सटर योगेश ब्रार के अनुसार ये डिवाइस 8 जुलाई को लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा, कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कीमत से जुड़ी जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं।
OnePlus Nord 5: संभावित स्पेसिफिकेशन
दमदार परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर
लीक के अनुसार, OnePlus Nord 5 में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400e चिपसेट दिया जा सकता है, जो हाल ही में लांच हुए रियलमी जीटी 7 में भी देखने को मिला है।यह चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 जितना पावरफुल माना जा रहा है। अगर यह फोन ₹35,000 से कम कीमत में आता है, तो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
OnePlus Nord 5 में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो लंबे समय तक गेमिंग करने वालों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। तुलना के लिए, Nord 4 में 5500mAh की बैटरी दी गई थी।
OnePlus Nord 5- डिस्प्ले और डिज़ाइन
इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट OLED स्क्रीन मिल सकती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें शामिल हो सकता है। डिस्प्ले का साइज फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह 6.74 इंच के आसपास हो सकता है।
डिजाइन को लेकर लीक में बताया गया है कि फोन में ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम हो सकता है। हालांकि, Nord 4 में मेटल बॉडी थी, जो ज्यादा टिकाऊ मानी जाती है।
कैमरा सेटअप
OnePlus Nord 5 में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट कैमरा के तौर पर 16MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल जैसा ही है।
OnePlus Nord CE 5: लीक फीचर्स
OnePlus Nord CE 5 में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज इसमें शामिल हो सकते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल हो सकते हैं।
बैटरी की बात करें तो इसमें 7100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5: भारत में संभावित कीमत
टिप्स्टर की मानें तो OnePlus Nord 5 की कीमत ₹30,000 से कम हो सकती है, लेकिन चिपसेट और फीचर्स को देखते हुए इसकी कीमत ₹35,000 के करीब होने की संभावना ज्यादा है। लॉन्च ऑफर्स के साथ इसकी कीमत ₹30,000 के आस-पास हो सकती है।
पिछले मॉडल्स की कीमतों को देखें:
Nord 4 – ₹29,999
Nord 3 – ₹33,999
Nord 2 – ₹27,999
Nord (1st Gen) – ₹24,999
इन्हें देखते हुए, Nord 5 की कीमत ₹29,999 या उससे थोड़ी अधिक हो सकती है।
वहीं OnePlus Nord CE 5 की कीमत लगभग ₹25,000 हो सकती है। Nord CE 4 को भारत में ₹24,999 में लॉन्च किया गया था, इसलिए यह नया मॉडल उससे थोड़ा महंगा हो सकता है।