Pandhurna News : निशिकांत चौधरी बोले – हमारे संस्कार हमारी विरासत

Pandhurna News : हम फाउन्डेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकांत चौधरी ने शहर की हनुमती वार्ड स्थित उर्दू शासकीय स्कूल पहुंचकर शाला के छात्र-छात्राओं को हमारी संस्कृति के सबंध में जानकारी दी।

गुड्डु कावले, उज्जवल प्रदेश, पांढुर्ना.
Latest Pandhurna News In Hindi : राष्ट्रीय सांस्कृतिक सेवा व सांस्कृतिक संगठन हम फाउन्डेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकांत चौधरी ने शहर की हनुमती वार्ड स्थित उर्दू शासकीय स्कूल पहुंचकर शाला के छात्र-छात्राओं को हमारी संस्कृति के सबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया हमारे माता-पिता हमारे जीवन को सुदृढ़ बनाने मेहनत की मशाल जलाते है। निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों की खुशहाली की कामना करते है। कष्टप्रद जीवन सहन कर अपने बच्चों को पढ़ाते है। छात्र जीवन में हम बच्चों को उनकी मनोकामना को पूर्णरूप देना हमारा अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

भारत की संस्कृति ओर हमारे संस्कारों के प्रति सजग रहना होगा। उदगार राष्ट्रीय सांस्कृतिक सेवा व सांस्कृतिक संगठन हम फाउन्डेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकांत चौधरी ने व्यक्त किये। अवसर था पांढुरना प्रवास के दौरान सीएम सनराइज स्कूल अंतर्गत उर्दू हाईस्कूल में आयोजित हमारे संस्कार विषय पर आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का।

उन्होंने कहा कि हमे बड़ों का सम्मान करना चाहिए। अपनी परंपराओं नुरूप अपनी संस्कृति ओर भारत की वैभवशाली मान्यताओं का स्मरण रखना चाहिए। जीवन के यह पल बेहद ही महत्वपूर्ण होते है यहां की सफलता आपके जीवन को खुशहाल बना सकती है इसलिए मेहनत कर कामयाबी हासिल करनी होगी। उन्होंने कैरियर पर मार्गदर्शन प्रस्तुत किया। इस अवसरपर शाला प्रभारी राजेश ताईवाडे सहित राजेश मिश्रा, राकेश पटेल तथा शाला के शिक्षक गणों की उपस्थिति थे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button