‘PFI का हाथ था करौली हिंसा में ‘, गहलोत सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता अरुण सिंह

अलवर
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरूण सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है और वह विभिन्न संकटों से घिरी हुई है। अलवर में सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'सरकार बिजली संकट, जल संकट, कानून-व्यवस्था की समस्या से घिरी हुई है। कुर्सी बचाने का भी संकट है। गहलोत कुर्सी के संकट से जूझ रहे है। इन सभी संकटों के चलते राज्य की जनता पीड़ित है और उनमें आक्रोश है।' अलवर के राजगढ में मंदिर ध्वस्त करने के लिये सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सिंह ने कहा कि भगवान और जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'राजस्थान को अब विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जीतेगी ओर डबल इंजन की सरकार बनाएगी।' डबल इंजन से उनका तात्पर्य केन्द्र और राज्य दोनों में भाजपा शासन से था।

करौली हिंसा में था PFI का हाथ: सिंह
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि करौली में पिछले महीने हुई हिंसा के पीछे पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का हाथ था। उन्होंने कहा, 'जब हम जानते हैं कि पीएफआई हिंसा में शामिल थी तो सरकार क्यों नहीं देख रही? गहलोत सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।' उन्होंने दावा किया कि पीएफआई राजस्थान में अपना आधार बना रहा है। सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनादेश दिया था और सरकार को लोगों के हितों की बात सुननी चाहिए।

 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button