MP Election 2023 : प्रदेश की 18 विधानसभाओं में महिला वोटर पुरुषों से अधिक

MP Assembly Election 2023 : प्रदेश के 9 जिलों की अठारह विधानसभाएं ऐसी है जहां इस बार पुरुषों की बजाय महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा हो गई है। इनमें भी बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा प्रदेश की इकलौती ऐसी विधानसभा है

MP Assembly Election 2023 : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश के नौ जिलों की अठारह विधानसभाएं ऐसी है जहां इस बार पुरुषों की बजाय महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा हो गई है। इनमें भी बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा प्रदेश की इकलौती ऐसी विधानसभा है जहां एक हजार पुरुषों पर 1033 महिला मतदाता है जबकि मंडला जिले की निवास विधानसभा में प्रति एक हजार पुरुषों पर 1022 महिला मतदाता हो गई है।

सबसे खास बात यह है कि यहां स्त्री-पुरुष अनुपात मात्र 1005 है जबकि मतदाताओं में स्त्री पुरुष अनुपात 1022 हो गया है। प्रदेश के डिंडौरी, मंडला, अलीराजपुर और बालाघट जिलों की दस विधानसभा ऐसी है जहां जेंडर रेश्यो में पुरुषों की बजाय महिलाओं की संख्या ज्यादा है और अब यहां मतदाताओं के मामले में भी महिलाएं पुरुषों से ज्यादा है।

Also READ

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद तैयार हुई सभी 230 विधानसभाओं की मतदाता सूची प्रकाशित हो गई है इस बार बालाघाट जिले की सर्वाधिक चार विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा हो गई है।

बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा में एक लाख 10 हजार 331 पुरुष मतदाता है तो यहां महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 14 हजार 1 है। मंडला जिले की निवास विधानसभा में एक लाख 28 हजार 236 पुरुष मतदाता है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या यहां 1 लाख 31 हजार है। तीसरे स्थान पर मंडला की बिछिया विधानसभा है यहां महिला पुरुष अनुपात 1005 है और मतदाता अनुपात एक हजार पुरुषों पर 1017 महिला मतदाता का है।

MP Breaking News : हमारा विद्यालय हमारा कोष योजना चलाएंगी सरकार

Related Articles

Back to top button