MP News : कांग्रेस ने दी जिला प्रभारियों को बूथों को साधने की जिम्मेदारी

Latest MP News : मंडलम-सेक्टर की कमेटियां बनाने के बाद अब कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर पर कमेटी बनाने का है। प्रदेश के सभी बूथों पर कांग्रेस लगभग 6 लाख कार्यकर्ताओं की फोज तैयार करने की तैयारी में है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मंडलम-सेक्टर की कमेटियां बनाने के बाद अब कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर पर कमेटी बनाने का है। प्रदेश के सभी बूथों पर कांग्रेस लगभग 6 लाख कार्यकर्ताओं की फोज तैयार करने की तैयारी में है। हर बूथ पर दस से लेकर 15 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाने जा रही है। बूथ कमेटियों का गठन फरवरी तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अब जिला प्रभारियों को बूथ कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रभारियों को इससे पहले मंडलम और सेक्टर की कमेटियां बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। यह काम लगभग पूरा हो गया है। इस काम के पूरा होते ही अब बूथ कमेटियों पर कांग्रेस का फोकस है।

प्रदेश में लगभग 65 हजार पोलिंग बूथ हैं। कांग्रेस हर बूथ पर कमेटी बनाने का प्रयास करेगी। इसके लिए जिला प्रभारियों को जनवरी और फरवरी में अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर जिला, ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर के अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथे कमेटियों के गठन करेंगे।

हर बूथ पर कमेटी बनाकर उन्हें एक्टिव करेंगे। इसके बाद सभी बूथ पदाधिकारियों को चुनाव तक लगातार सक्रिय रखने के प्लान भी विधानसभा वार तैयार किया जाएगा। इनके जरिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सत्ता के शिखर तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Back to top button