MP News : 26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Latest MP News : कांग्रेस का 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान देश भर में शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश में इसकी शुरूआत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. कांग्रेस का 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान देश भर में शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश में इसकी शुरूआत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे। नाथ इस दौरान भोपाल के एक गांव में घर-घर जाएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। यह अभियान दो महीने तक चलेगा।

इस अभियान के बीच में भोपाल में प्रियंका गांधी के नाम का भी कार्यक्रम बन सकता है। वे भोपाल में महिलाओं के साथ मार्च कर सकती है। कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस अभियान को 26 जनवरी से देश भर में शुरू करने का ऐलान किया था। दो महीने चलते वाले इस अभियान में कांग्रेस एक-एक घर जाएगी।

नाथ करेंगे शुरुआत

मध्य प्रदेश में इस अभियान की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे। वे भोपाल की हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप गांव में जाएंगे। सुबह दस बजे वे वहां पर पहुंचेगे। इसके बाद वे गांव के एक-एक घर तक जाएंगे।वहां के लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद उनकी यहीं पर एक सभा होगी।

नाथ के इस आयोजन को लेकर भोपाल जिले के प्रभारी मुकेश नायक सहित अन्य नेता पिछले दिनों कई बैठक कर चुके है। इस आभियान के दौरान प्रदेश कांग्रेस हर घर में कमलनाथ की 15 महीने की सरकार की उपलब्धियों के पम्पलेट भी पहुंचाएगी। वहीं प्रदेश भर में सभी विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी इस अभियान में अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक घर तक जाएंगे।

Related Articles

Back to top button