MP News : प्रदेश कांग्रेस में होगी सचिवों की नियुक्ति

Latest MP News : प्रदेश कांग्रेस के अब जल्द ही प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की जाएगी। करीब तीन महीने पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी नई टीम बनाई थी, जिसमें उन्होंने उपाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति की थी।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस के अब जल्द ही प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की जाएगी। करीब तीन महीने पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी नई टीम बनाई थी, जिसमें उन्होंने उपाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति की थी, लेकिन प्रदेश सचिव नहीं बनाएं थे। अब सचिवों की नियुक्ति करने की कवायद तेजी से चल रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनवरी में 50 उपाध्यक्ष और 105 महासचिव बनाए थे। तब सचिवों की नियुक्ति नहीं की गई थी। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अब सचिव बनाए जाने की डिमांड कमलनाथ तक लगातार पहुंच रही है। यह मांग एआईसीसी तक पहुंच गई है। इसके बाद अब सचिवों को बनाने पर तेजी से विचार चल रहा है।

ALSO READ: मनीष खत्री भिंड और शैलेंद्र सिंह बने मुरैना के SP

कमलनाथ ने पांच साल पहले जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी ली थी, इसके बाद उन्होंने अपनी टीम में सचिवों का भी शामिल किया था। चुनाव तक प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में सचिव बना दिए गए थे। इस पद पर प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के समर्थकों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एंट्री मिल गई थी। लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

ALSO READ: AG ने विभागों से मांगी बैंक में फंड से लेकर अनुदान तक की 18 तरह की जानकारियां

कमलनाथ अब जल्द ही सचिवों को लेकर भी सभी नेताओं से नाम मांग रहे हैं। ऐसा माना रहा है कि मई अंत या जून महीने की शुरूआत में सचिव बना दिए जाएंगे। इसमें युवाओं और पार्टी के लिए लगातार काम करने वालों को मौका दिया जा सकता है। वहीं कांग्रेस नेताओं के समर्थकों को भी इसमें बड़े पैमाने पर जगह मिल सकती है।

MP News : भाजपा करेगी फिल्म जय हो की थीम पर काम, हर कार्यकर्ता को दिया 3 का टारगेट

Related Articles

Back to top button