अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की रूस और यूक्रेन के साथ सफल बातचीत, इस युद्ध को ट्रम्प ने बताया “खूनी युद्ध”

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी कि उनकी रूस और यूक्रेन के साथ सफल बातचीत हुई है और कहा - 'युद्ध के खत्म होने की अच्छी संभावना हैं'।

Donald Trump: उज्जवल प्रदेश, वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने इस युद्ध को बहुत खूनखराबे वाला कहा। ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट में कहा, कल रूस और यूक्रेन के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। उस खतरनाक और खूनी युद्ध के खत्म होने की अच्छी संभावना है।

यहां से देखें पोस्ट..

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। यूक्रेनी वायु सेना ने बुधवार शाम जानकारी दी थी कि उसके ओडेसा और खार्किव क्षेत्रों में 185 ड्रोन से हमले किए गए, जिनमें से 85 को मार गिराया गया।

Abhay Tripathi

उज्जवल प्रदेश डॉट कॉम में बतौर सब एडिटर कार्यरत अभय त्रिपाठी को डिजिटल मीडिया में 2 साल से अधिक का अनुभव है। हिंदी टाइम्स, प्रदेश टूडे जैसे कई प्रतिष्ठित संस्था… More »

Related Articles

Back to top button