प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे साधना में लीन, स्वामी विवेकानंद ने भी यहां लगाया था ध्यान

PM Narendra Modi Meditation: लोकसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन होंगे। पीएम मोदी कन्याकुमारी स्थित रॉक मेमोरियल पर एक दिन और एक रात का ध्यान लगाएंगे। यहीं पर कभी स्वामी विवेकानंद ने साधना की थी।

PM Narendra Modi Meditation: नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन होंगे। वह कन्याकुमारी स्थित रॉक मेमोरियल पर एक दिन और एक रात का ध्यान लगाएंगे। यह वही स्थान है, जहां कभी स्वामी विवेकानंद ने ध्यान साधना की थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे। पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी ध्यान साधना करते रहे हैं। केदारनाथ में भी उन्होंने ध्यान लगाया था। इस बार वह कन्याकुमारी में ध्यान लगाएंगे। यह स्थान भी खास है क्योंकि वहीं पर स्वामी विवेकानंद तपस्या में लीन हुए थे और कहा जाता है कि यहीं उन्हें भारत के दर्शन हुए थे।

यहां पर साधना करने के बाद स्वामी विवेकानंद की जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन आया था। मान्यता है कि जैसे सारनाथ का गौतम बुद्ध की जिंदगी में स्थान था, वैसा ही स्थान रॉक मेमोरियल का स्वामी विवेकानंद के जीवन में रहा है। वह पूरे देश में भ्रमण करने के बाद यहां आए थे और तीन दिन तक यहां साधना की थी। यहीं पर स्वामी विवेकानंद ने विकसित भारत का सपना देखा था। कहा जा रहा है कि यहीं पर पीएम मोदी ध्यान लगाएंगे और स्वामी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराएंगे।

Also Read: MP Breaking: युवक को चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर पीटा, देखें वायरल वीडियो

एक मान्यता है कि देवी पार्वती ने भी भगवान शिव की प्रतीक्षा में यहां एक पैर पर खड़े होकर ध्यान लगाया था। भारत का यह दक्षिणतम हिस्सा है और यहीं पर पूर्वी और पश्चिमी तट आकर मिलते हैं। हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के संगम का भी यही स्थान है। इस तरह भारतीय मान्यताओं के लिहाज से यह स्थान बेहद पवित्र है।

Also Read: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी लगा महाजाम, देखें वायरल वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी इस स्थान से राष्ट्रीय एकता का भी संदेश देंगे। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी दक्षिण भारत पर काफी फोकस किया था और वह कई बार तमिलनाडु के दौरे पर गए थे। इसके अलावा केरल, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों के भी उन्होंने खूब दौरे किए।

नेशनल शूटर ने बीच रोड पिस्टल की बट से ओला ड्राइवर को पीटा, यूपी पुलिस ने निकाली ‘गर्मी’, देखें वायरल वीडियो

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button