Priyanka Gandhi in Jabalpur: प्रियंका गांधी ने भगवान से पहले खुद ली आरती, भाजपा बोलीं चुनावी हिंदू

Priyanka Gandhi in Jabalpur: प्रियंका गांधी आज जबलपुर में चुनावी सभा कर रही है। इस दौरान नर्मदा आरती करते हुए प्रियंका गांधी ने पहले खुद ही आरती ले ली। इस पर भाजपा ने प्रियंका गांधी को बताया चुनावी हिंदू।

Priyanka Gandhi in Jabalpur: उज्जवल प्रदेश, जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रियंका वाड्रा है जहां उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनावी शंखनाद किया। जबलपुर पहुंचने पर प्रियंका वाड्रा सबसे पहले नर्मदा घाट पहुंचीं और आरती में हिस्सा लिया, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक गलती कर दी, जिस पर भाजपा ने निशाना साधा। देखिए वीडियो

नर्मदा आरती के दौरान प्रियंका के एक तरफ कमल नाथ और दूसरी तरफ विवेक तन्खा खड़े थे। सभी नेता आरती कर रहे थे। प्रियंका ने नर्मदा जी की आरती उतारने के बाद आरती विवेक तन्खा को दी। इस दौरान आरती पूरी नहीं हुई थी, लेकिन प्रियंका ने खुद आरती ले ली।

नियमानुसार, आरती पूरी होने के बाद पहले भगवान को आरती दी जाती है, फिर खुद ली जाती है, लेकिन प्रियंका गलती कर कर गईं।

भाजपा ने यह वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा। मध्य प्रदेश भाजपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, ‘ढोंग और आस्था में यही फर्क है। प्रियंका गांधी को इतना नहीं पता कि आरती पहले भगवान को दी जाती है फिर इंसान लेते हैं। इसलिए ही इन्हें चुनावी हिंदू कहा जाता है।’

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, भगवान से पहले खुद आरती लेना और देश से पहले गांधी परिवार की आरती उतारना, यही इन कांग्रेसियों की पहचान है।

Also Read

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट लिखा, उन्होंने (प्रियंका वाड्रा) खुद आरती करके आरती ले ली, लेकिन आप जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री (कमल नाथ) आरती कर रहे हैं, उनको भी देखना चाहिए था। उनको लगता है आरती ऐसे की जाती है। आप देखेंगे नर्मदा नदी के अंदर जो जल प्रभावित हो रहा है, इस जल में कांग्रेस पार्टी जल समाधि लेगी।

https://www.ujjwalpradesh.com/national/ayodhya-ram-mandir-ramlala-sit-ayodhya-temple-22/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button