आरबीआई की 90 वर्षगांठ पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

रायपुर

भारतीय रिजर्व बैंक इस वर्ष अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करने के लिए बैंक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में, विभिन्न विषयों में अध्ययनरत स्नातक छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें विभिन्न स्तरों पर आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।

स्नातक पूर्व छात्रों के लिए आनलाइन चरण 19-21 सितंबर 2024 को आयोजित किया गया था, जिसमें 3402 टीमों ने भाग लिया। राज्य स्तर का राउंड 5 नवंबर 2024 को होटल बैबिलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष 90 टीमें भाग लेंगी। आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस कार्यक्रम को अपने चैनल पे कवर करें और अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button