Public Holidays 2025 List: केंद्र ने जारी किया अनिवार्य-वैकल्पिक छुट्टियों का कैलेंडर

List of Public Gazetted Holidays 2025: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2025 की छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दो तरह की छुट्टियां शामिल हैं - गजेटेड (अनिवार्य) और रेस्ट्रिक्टेड (वैकल्पिक)।

Public Holidays 2025 List: केंद्र सरकार की ओर से साल 2025 में दी जाने वाली छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। एक सर्कुलर के माध्यम से 2025 में 17 राजपत्रित छुट्टियां (Gazetted Holidays | अनिवार्य) और 34 प्रतिबंधित छुट्टियां (Restricted Holidays | वैकल्पिक) रहेंगी। हर साल की शुरुआत से पहले ही छुट्टियों की लिस्ट जारी हो जाती है। इनमें स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर से लेकर अन्य विभागों के लिए भी छुट्टियों की तारीख होती है।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट को जारी किया है। रविवार के अलावा किस खास अवसर पर सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी? आइए जान लेते हैं।

साल 2025 में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों की लिस्ट – Public Holidays 2025

केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो गयी है। केंद्र सरकार ने साल 2025 के लिए पब्लिक हॉलिडे (Gazetted Holidays) और प्रतिबंधित हॉलिडे (Restricted Holidays 2025) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार कुल 17 गजेटेड और 34 रेस्ट्रक्टिड हॉलिडे हैं। सरकार के कैलेंडर में गजेटेड छुट्टियां अनिवार्य छुट्टी होती है। Restricted Holidays ऑप्शन होती है। इन्हें कर्मचारी अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं। सरकार के जारी छुट्टियों के कैलेंडर को सभी सरकारी दफ्तरों में लागू किया जाता है।

Also Read: Hindu Calendar 2025: यहाँ देखें भारतीय व्रत और त्यौहार की लिस्ट

राजपत्रित | अनिवार्य छुट्टियां | Gazetted Holidays List 2025

तारीख दिन छुट्टी
26 जनवरी 2025 रविवार गणतंत्र दिवस
26 फरवरी 2025 बुधवार महा शिवरात्रि
14 मार्च 2025 शुक्रवार होली
31 मार्च 2025 सोमवार ईद-उल-फितर
10 अप्रैल 2025  गुरुवार महावीर जयंती
18 अप्रैल 2025 शुक्रवार गुड फ्राइडे
12 मई 2025 सोमवार बुद्ध पूर्णिमा
7 जून 2025 शनिवार ईद-उल-जुहा (बकरीद)
6 जुलाई 2025 रविवार मुहर्रम
15 अगस्त 2025 शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2025 शनिवार जन्माष्टमी
5 सितंबर 2025 शुक्रवार मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद)
2 अक्टूबर 2025 गुरुवार महात्मा गांधी का जन्मदिन
2 अक्टूबर 2025 गुरुवार दशहरा
20 अक्टूबर 2025 सोमवार दिवाली (दीपावली)
5 नवंबर 2025 बुधवार गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर 2025 गुरुवार क्रिसमस दिवस

Also Read: Aaj Ka Panchang: आज का शुभ मुहूर्त 

वैकल्पिक | प्रतिबंधित छुट्टियां | Restricted Holidays List 2025

दिनांक दिन हॉलिडे
1 जनवरी 2025 बुधवार नये साल का दिन
6 जनवरी 2025 सोमवार गुरु गोबिंद सिंह की जयंती
14 जनवरी 2025 मंगलवार मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल
2 फरवरी 2025 रविवार बसंत पंचमी
12 फरवरी 2025 बुधवार गुरु रविदास का जन्मदिन
19 फरवरी 2025 बुधवार शिवाजी जयंती
23 फरवरी 2025 रविवार स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिन
13 मार्च 2025 गुरुवार होलिका दहन
14 मार्च 2025 शुक्रवार डोल यात्रा
16 अप्रैल 2025 रविवार रामनवमी
15 अगस्त 2025 शुक्रवार जन्माष्टमी (स्मार्त)
27 अगस्त 2025 बुधवार गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
5 सितंबर 2025 शुक्रवार ओणम या तिरुओणम
29 सितंबर 2025 सोमवार दशहरा (सप्तमी)
30 सितंबर 2025 मंगलवार दशहरा (महाष्टमी)
1 अक्टूबर 2025 बुधवार दशहरा (महानवमी)
7 अक्टूबर 2025 मंगलवार महर्षि वाल्मिकी जयंती
10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार करक चतुर्थी (करवा चौथ)
20 अक्टूबर 2025 सोमवार नरक चतुर्दशी
22 अक्टूबर 2025 बुधवार गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025 गुरुवार भाई दूज
28 अक्टूबर 2025 मंगलवार प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा)
24 नवंबर 2025 सोमवार गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
24 दिसंबर 2025 बुधवार क्रिसमस की पूर्व संध्या

राजपत्रित छुट्टियां और प्रतिबंधित छुट्टियों में अंतर?

दरअसल, राजपत्रित छुट्टियां (Gazetted Holidays) और प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holidays) के बीच सबसे मुख्य अंतर ये है कि गजेटेड हॉलिडे अनिवार्य है। जबकि, प्रतिबंधित छुट्टियां ऑप्शनल होती हैं। इस वैकल्पिक छुट्टी को संगठन द्वारा अपने कर्मचारियों के सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यक्रम के तहत प्रदान किया जाता है।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button