राजस्थान-दौसा में धार्मिक भावनाएं आहत करने पर आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी गलत टिप्पणी

दौसा.

X (ट्विटर) के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचने का काम एक युवक को भारी पड़ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि महवा वृत्ताधिकारी रमेशचन्द तिवाडी के सुपरविजन में एक टीम गठित करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया गया है।

फैजान पर ये आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक कमेंट किया था। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर रेंज द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी निगरानी के दौरान एक्स पर पता चला कि फैजान पुत्र मोहम्मद इश्तियाक (19) निवासी भरतपुर रोड मम्मू कॉलोनी ने धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिये सोशल मीडिया साइट एक्स पर कुछ कमेंट किये हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसपर ये कार्रवाई की है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button