राजस्थान-झुंझुनू में फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने मंगेतर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

झुंझुनू।

जिले के नृसिंहपुरा गांव में एक 22 वर्षीय छात्रा पूजा का शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के चचेरे भाई राकेश कुमार ने पुलिस में दी गई शिकायत में पूजा के मंगेतर निकेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी निकेश ने सगाई के बाद पूजा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से मना कर दिया। इसके साथ ही निकेश पर पूजा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके चलते वह तनाव में आकर आत्महत्या के लिए मजबूर हो गई। गुढ़ागौड़जी थाने के एएसआई आशुतोष ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या पूजा ने मंगेतर की प्रताड़ना के कारण यह कदम उठाया या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। जानकारी के अनुसार पूजा परिवार में पांच बहनों में दूसरे नंबर पर थी और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button