राजस्थान-उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मिलीं केंद्रीय मंत्रियों से, सार्वजनिक निर्माण कार्यों को जल्द मंजूरी की मांग

जयपुर।

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री  दिया कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की।  उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उन्हें अवगत करवाया कि राजस्थान में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पर्यटन विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों के संपादन के लिए आवश्यक पर्यावरण स्वीकृति हेतु केंद्र सरकार को भिजवाए गए प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए स्वीकृति दिलवाने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने जल्द त्वरित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्ण देवी से मुलाकात कर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संबंधित राज्य सरकार की विभिन्न मांगों एवं विषयों पर सार्थक चर्चा की। केंद्रीय मंत्री द्वारा केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button