राजस्थान-पूर्वोत्तर राज्यों के विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का भ्रमण, ‘कश्मीर हो या गुवाहाटी, अपना देश-अपनी माटी: देवनानी’

जयपुर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से बुधवार को पूर्वोत्तर के सात राज्यों मणिपुर, नागालैण्ड, असम, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के तीस विद्यार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने स्टूडेन्टस एक्सपीरियन्स इन्टर स्टेट लिविंग प्रोग्राम के तहत शिष्टाचार भेंट की।

देवनानी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुये कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को जोडने वाला है। यह विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति को समझने में योगदान प्रदान करता है। श्री देवनानी ने कहा है कि उन्हें भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है और विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को भी इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने नजदीक से पहचाना है। स्टूडेन्टस एक्सपीरियन्स इन्टर स्टेट लिविंग प्रोग्राम के तहत आये विद्यार्थियों ने विधान सभा में स्थित म्यूजियम एवं संविधान दीर्घा का भी अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी को दल में आए छात्र-छात्राओं ने बताया कि राजस्थान विधानसभा और यहां के संग्रहालय को देखकर वे गौरव की अनुभूति कर रहे हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button