रामपुर: पाठ बांगला ग्राउंड में चुनावी जनसभा करेंगी केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, मंडल भाजपा ने की तैयारी

रामपुर बुशहर
भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की विशेष बैठक सर्किट हाउस रामपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलवीर खुंद ने की। इसमें हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह बैठक केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के रामपुर दौरे को लेकर आयोजित की गई। वह 17 सितंबर को रामपुर के महिला मंडल सम्मेलन में सम्मिलित होंगी। यह विशाल जनसभा पाठ बांग्ला ग्राउंड रामपुर में होगी और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई।

इस मौके पर भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे कि किस तरह से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। हिमाचल प्रदेश नवंबर या दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने इसके लिए अभी से कमर कस ली है। अब केंद्रीय नेताओं की रैलियां भी शुरू कर दी गई हैं।

इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष रोशन डोगरा, मंडल महामंत्री अनिल चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं निदेशक नरेश चौहान, श्याम लाल गुप्ता, जिला महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदेश एससी मोर्चा सचिव रामकिशन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुषमा मखेक, पूर्व महामंत्री प्रदीप मेहता, पूर्व अध्यक्ष कश्मीर सिंह जैन, जिया लाल जियान, मंडल उपाध्यक्ष जिया लाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा बीशना भंडारी, गुड्डी भारती, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोपाल सिंह बंसल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, पार्षद मनीषा मित्तल, आईटी संयोजक हेमराज, मनोज अग्रवाल व भाजपा के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता और रामपुर मंडल की पूरी टीम इस बैठक में उपस्थित रहे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button