Rape News: पिता ने किया 13 वर्षीय बेटी का दुष्कर्म, माँ के घर आने पर बताई आपबीती
Rape News: हरियाणा के फतेहाबाद में एक पिता पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस में पीड़िता की मां ने केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Rape News: उज्जवल प्रदेश, फतेहाबाद. देश में हरियाणा के फतेहाबाद जिले में जाखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पिता पर ही अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जब पीड़िता की मां अपने घर आई तो पूरी 13 वर्षीय बेटी ने अपनी आपबीती बताई।
आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज
फतेहाबाद में जाखल पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी और पति बीते दिन घर पर अकेले थे, तथा वह मायके गई हुई थी।
शिकायत के अनुसार एक मई को रात करीब 8 बजे पीड़िता और उसके पिता कमरे के बाहर सो रहे थे। तेज हवा चलने के कारण पिता ने बेटी को कमरे में सोने को कहा।
पिता ने दी थी जान से मारने की दी धमकी
इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पिता ने अपनी बेटी को धमकी दी कि अगर किसी को बात बताई तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।