विदेशी महिलाओं के साथ रीलबाज ने इंडिया गेट पर की ऐसी हरकत, देखें वायरल वीडियो

Latest Viral Video: भारत की राजधानी दिल्ली में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लोग रीलबाज के खिलाफ ऐक्शन की मांग कर रहे हैं।

Latest Viral Video: नई दिल्ली. भारत की राजधानी दिल्ली में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लोग रीलबाज के खिलाफ ऐक्शन की मांग कर रहे हैं। विदेशी पर्यटकों को असहज करते हुए बनाए गए रील पर भोजपुरी का एक गाना लगाया गया है।

31 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि इंडिया गेट पर दो विदेशी महिला पर्यटक बांसुरी खरीद रही हैं। इस बीच वहां दो रीलबाज पहुंच जाते हैं। दोनों पर्यटकों के चारों तरफ घूमते हुए नाचने लगते हैं। महिला पर्यटक वीडियो में असहज दिख रही हैं।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का इंडिया गेट है और यह विदेशी मेहमान हैं। रील के नामपर बेहूदा कमेंटबाजी चल रही है। पुलिस प्रशासन सोया हुआ है, जबकि देश की विदेश में भद्द पिट रही है। ऐसे कृत्यों और बेहूदा रील बनाने पर तुरंत रोक लगे।’

Also Read: मध्यप्रदेश में दिन में मनुष्य घूमते हैं और रात में टाइगर रातापानी में घूम रहे हैं- CM मोहन

कई लोग दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए रीलबाज पर ऐक्शन की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कितना घटिया व्यवहार कर रहा है यह विदेशी मेहमान के साथ। वीडियो बनाने के चक्कर में अपने ही देश को बदनाम कर रहा है। पुलिस को इस पर जल्दी ऐक्शन लेना चाहिए इसके और भी वीडियो हैं जिनमें यह विदेशी मेहमानों के सामने भद्दा तरीका से डांस करता है। और गलत गलत इशारा करता है। विदेशी मेहमानों के साथ ऐसा व्यवहार अगर भारत में होगा तो कौन भारत में घूमने आएगा।’

Also Read: भोपाल में 1100 से अधिक फटाखा दुकानों का लाइसेंस जारी, आज से बिक्री शुरू

पड़ताल की तो पता चला कि रील बनाने वाले शख्स का नाम सचिन कुमार है। वह ‘सचिन राज वायरल’ के नाम से इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई ऐसे वीडियो हैं जो उसने इंडिया गेट पर बनाए हैं। उसने यहां कई डांस और प्रैंक वीडियो बनाए हैं। विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी वाला जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 17 सितंबर को उसने अपलोड की थी।

DA Hike: मोहन सरकार ने दीवाली से पहले कर्मचारियों को दिया तोहफा, अब मिलेगा 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button