RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- पहलगाम हमले के बाद देश को एकजुट रहने की जरूरत

RSS: नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्र की सुरक्षा और सामाजिक एकता पर जोर देते हुए देशवासियों से आत्मनिर्भरता और सजगता की अपील की।

RSS: उज्जवल प्रदेश डेस्क.नई दिल्ली. नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्र की सुरक्षा और सामाजिक एकता पर जोर देते हुए देशवासियों से आत्मनिर्भरता और सजगता की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत को बाहरी और आंतरिक खतरों से निपटने के लिए हर नागरिक को मानसिक, सामाजिक और रणनीतिक रूप से तैयार रहना होगा।

पाकिस्तान पर परोक्ष हमला, छद्म युद्ध पर चेतावनी

RSS प्रमुख ने Pakistan पर बिना इशारे हमला बोला। कहा- “जो लोग भारत से सीधी लड़ाई नहीं जीत सकते, वे हजारों घाव देने की नीति और छद्म युद्ध छेड़कर हमारे देश को लहूलुहान करना चाहते हैं,”। यह बयान हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत की कार्रवाई के बीच दिया गया।

RSS: पहलगाम हमले के बाद दिखाई एकता को बनाएं स्थायी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद देश में जो राजनीतिक और सामाजिक एकता देखने को मिली, वह सराहनीय है। लेकिन यह केवल संकट के समय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। “इस एकता को एक स्थायी विशेषता के रूप में देश की संस्कृति में स्थापित करना होगा,” उन्होंने कहा।

भारत किसी को दुश्मन नहीं मानता, पर तैयार रहना जरूरी

RSS प्रमुख ने कहा, “भारत किसी को अपना दुश्मन नहीं मानता, लेकिन हमें हर चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। आत्मनिर्भरता ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।” उन्होंने जोर दिया कि आज के समय में सिर्फ सैन्य ताकत ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और मानसिक शक्ति भी जरूरी है।

RSS: देश की असली ताकत लोगों में है, न कि केवल प्रशासन में

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय नागरिकों की भावना और लचीलेपन की सराहना करते हुए कहा, “देश की असली ताकत सेना या प्रशासन में नहीं, बल्कि आम नागरिकों में है।” उन्होंने पहलगाम हमले के बाद जनता की त्वरित प्रतिक्रिया को देश की मजबूती का उदाहरण बताया।

समाज को बांटने वाली ताकतों से सावधान रहने की अपील

RSS प्रमुख ने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि कुछ तत्व समाज में फूट डालने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, “हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। समाज के किसी भी हिस्से को दूसरे के खिलाफ नहीं होना चाहिए। हमें शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।”

RSS: साइबर और छद्म युद्धों से निपटने के लिए क्षमता विकास की जरूरत

आधुनिक युद्ध और आतंकवाद के बदलते रूपों पर चर्चा करते हुए RSS प्रमुख ने मोहन भागवत ने साइबर युद्ध, धार्मिक रूपांतरण और आंतरिक कलह को भी खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि भारत को इन नए खतरों से निपटने के लिए अपनी क्षमताएं तेजी से विकसित करनी होंगी।

Related Articles

Back to top button