Rules Change: नए वित्तीय साल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें 1 अप्रैल से आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Rules Change: 1 अप्रैल 2025 से देश में इनकम टैक्स, बैंकिंग, UPI, LPG, टोल टैक्स, TDS और पेंशन स्कीम से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी वित्तीय योजना और दैनिक खर्चों पर सीधा असर डाल सकते हैं। जानिए कि नई टैक्स व्यवस्था, डेबिट कार्ड नियमों और अन्य परिवर्तनों से आपको कैसे तैयारी करनी चाहिए।

Rules Change: उज्जवल प्रदेश डेस्क. 1 अप्रैल 2025 से भारत में कई वित्तीय और प्रशासनिक नियम बदलने वाले हैं, जो आम जनता, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों पर प्रभाव डाल सकते हैं। इन बदलावों में इनकम टैक्स, UPI लेन-देन, LPG कीमतें, बैंकिंग और टोल टैक्स शामिल हैं। अगर आप भी इन परिवर्तनों से प्रभावित हो सकते हैं, तो जानिए कि आपको किन जरूरी चीजों का ध्यान रखना होगा और कैसे पहले से तैयारी करनी चाहिए।
1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले 10 बड़े बदलावों की पूरी जानकारी…
1. इनकम टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव…
- वेतनभोगियों के लिए 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं।
- नई कर प्रणाली के तहत कोई निवेश छूट नहीं।
टैक्स स्लैब
आय (रुपए में) | टैक्स प्रतिशत |
0-4 लाख | 0% |
4-8 लाख | 5% |
8-12 लाख | 10% |
12-16 लाख | 15% |
16-20 लाख | 20% |
20-24 लाख | 25% |
24 लाख से अधिक | 30% |
2. UPI ट्रांजैक्शन नियमों में बदलाव…
- लंबे समय से इनएक्टिव मोबाइल नंबरों से जुड़े बैंक खातों का UPI एक्सेस बंद होगा।
- ट्रांजैक्शन में दिक्कतों से बचने के लिए नए नंबर को लिंक कराना जरूरी।
3. LPG की कीमतों में बदलाव…
- हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन होता है।
- 1 अप्रैल को भी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव।
4. डेबिट कार्ड नियमों में बड़ा अपडेट…
- RuPay डेबिट कार्ड में नई सुविधाएं शामिल होंगी।
- इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस, जिम मेंबरशिप और 10 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर मिलेगा।
5. सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस अनिवार्य…
- अगर मिनिमम बैलेंस नहीं रखा तो बैंक जुर्माना वसूल सकता है।
- अलग-अलग बैंकों की मिनिमम बैलेंस लिमिट अलग-अलग हो सकती है।
6. यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की शुरुआत…
- केंद्रीय कर्मचारियों को गारंटीड पेंशन का विकल्प मिलेगा।
- UPS के तहत न्यूनतम 10,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी।
7. TDS कटौती में बदलाव…
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज आय पर TDS छूट की सीमा 1 लाख रुपये होगी।
- किराये की आय पर छूट की सीमा 6 लाख रुपये सालाना कर दी गई है।
8. CNG, PNG और ATF के दामों में संभावित बदलाव…
- 1 अप्रैल से सीएनजी-पीएनजी और एयर टर्बाइन फ्यूल की नई दरें लागू हो सकती हैं।
- हवाई यात्रा महंगी होने की संभावना।
9. GST नियमों में बदलाव…
- नया इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर (ISD) सिस्टम लागू किया जाएगा।
- राज्यों के बीच टैक्स रेवेन्यू के सही डिस्ट्रीब्यूशन को सुनिश्चित करने की योजना।
10. पैन-आधार लिंक अनिवार्य…
- पैन-आधार लिंक नहीं होने पर स्टॉक्स पर डिविडेंड नहीं मिलेगा।
- कैपिटल गेन पर अधिक TDS कटौती लागू होगी।