Samsung Galaxy A56 5G में नया Gemini AI अपडेट बना मुसीबत, बूटलूप की समस्या से परेशान हुए यूजर्स

Samsung Galaxy A56 5G: Samsung Galaxy A56 5G के लिए हाल ही में जारी One UI 7 अपडेट ने जहां Google Gemini AI असिस्टेंट तक त्वरित पहुंच की सुविधा दी, वहीं कई यूजर्स के लिए यह अपडेट बड़ी परेशानी बन गया है।

Samsung Galaxy A56: उज्जवल प्रदेश डेस्क: Samsung Galaxy A56 5G के लिए हाल ही में जारी One UI 7 अपडेट ने जहां Google Gemini AI असिस्टेंट तक त्वरित पहुंच की सुविधा दी, वहीं कई यूजर्स के लिए यह अपडेट बड़ी परेशानी बन गया है। इस अपडेट के बाद कई यूजर्स ने अपने डिवाइस के बूटलूप में फंसने की शिकायत की है, जिसमें फोन सैमसंग लोगो या गियर ऐनिमेशन पर अटक जाता है और आगे नहीं बढ़ता।

Galaxy A56 5G में बूटलूप इशू: क्या है असली वजह?

सैमसंग ने Android 15 आधारित One UI 7 अपडेट को बिल्ड नंबर A566BXXU3AYDK के साथ पेश किया। अपडेट के तुरंत बाद, कंपनी के फोरम पर दर्जनों यूजर्स ने बताया कि उनका डिवाइस बूट स्क्रीन पर अटक रहा है और सॉफ्ट रीसेट से भी यह दिक्कत दूर नहीं हो रही। डच वेबसाइट GalaxyClub के अनुसार, एक यूजर ने बताया कि उनका डिवाइस लगातार लूप में फंस रहा है और वे रिकवरी मोड में भी नहीं जा पा रहे हैं।

संभावित समाधान: सिम ट्रे हटाकर करें रिबूट

हालांकि सैमसंग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं आया है, लेकिन यूजर्स द्वारा साझा किया गया एक टेम्पररी फिक्स सामने आया है। इसके लिए:

  • पहले डिवाइस को बंद करें।
  • फिर सिम कार्ड ट्रे हटाएं।
  • अब डिवाइस को फिर से पॉवर ऑन करें।

यह तरीका उन यूजर्स के लिए है जो फिजिकल सिम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप eSIM यूजर हैं, तो आपको केवल सिम पासवर्ड एंटर करने की जरूरत हो सकती है।

Gemini AI फीचर: कैसे बदल रहा है Galaxy अनुभव?

सैमसंग ने इस अपडेट में साइड बटन के ज़रिए Google Gemini AI को एक्सेस करने की सुविधा दी है। अब यूजर्स Gemini को केवल साइड बटन प्रेस और होल्ड करके सक्रिय कर सकते हैं। यह फीचर कस्टमाइज़ेबल है और सेटिंग्स में इसे बदला जा सकता है। Gemini अब Samsung के कैलेंडर, क्लॉक, नोट्स और रिमाइंडर ऐप्स के साथ गहराई से इंटीग्रेटेड है। आप वॉयस कमांड से यूट्यूब सर्च, नोट सेव करने, या अपने फेवरेट स्पोर्ट्स टीम के शेड्यूल को कैलेंडर में जोड़ने जैसे काम कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button