Samsung Galaxy S24 Ultra पर भारी छूट, Amazon और Flipkart दे रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स
Samsung Galaxy S24 Ultra: जो उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन को कम कीमत पर अधिक प्रीमियम डिजाइन, एडवांस सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक में अपग्रेड करना चाहते हैं, वे सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा पर विचार कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra: उज्जवल प्रदेश डेस्क. एक प्रीमियम स्मार्टफोन की चाह किसकी नहीं होती, अगर आप भी एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की तलाश में हैं, तो आपको यह शानदार मौका अभी मिल सकता है। सैमसंग का शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Ultra अभी अपने लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत पर Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आकर्षक ऑफर्स और भारी छूट के साथ बिक रहा है।
क्यों खरीदें Samsung Galaxy S24 Ultra?
Samsung Galaxy S24 Ultra उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो किफायती मूल्य पर प्रीमियम डिज़ाइन, उन्नत सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। Galaxy S25 Ultra के लॉन्च के बाद S24 Ultra की कीमत में गिरावट देखी गई है, जिससे यह अब पहले से अधिक किफायती हो गया है।
इस फोन में 12GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज मिलती है, जो मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों के लिहाज से शानदार है। इसका 6.8 इंच का Quad HD+ डिस्प्ले आपको बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
Samsung Galaxy S24 Ultra – शक्तिशाली कैमरा और प्रदर्शन
Samsung Galaxy S24 Ultra का कैमरा सेटअप इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाता है। इसमें 200MP का मुख्य कैमरा है, साथ ही 50MP, 12MP और 10MP के अन्य लेंस भी दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए जाना जाता है। इसके साथ 5000mAh बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। फोन में AI ऑपरेटिंग एडिटिंग टूल, titanium फ्रेम और Corning Gorilla Armor से लेस है जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। साथ ही, यह IP68 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी है।
Amazon पर Samsung Galaxy S24 Ultra डील
Amazon पर Samsung Galaxy S24 Ultra (12GB RAM, 256GB स्टोरेज) वेरिएंट को अब सिर्फ ₹85,999 में खरीदा जा सकता है। यह कीमत Titanium Black मॉडल पर लागू है, यह इसकी लॉन्च कीमत ₹1.34 लाख से काफी कम है। अगर आप Amazon Pay Balance का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ₹2,639 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
Flipkart पर Samsung Galaxy S24 Ultra डील
Flipkart पर भी Samsung Galaxy S24 Ultra (12GB RAM, 256GB स्टोरेज) का Titanium Black वेरिएंट अब ₹86,483 में मिल रहा है। साथ ही, Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदने पर 5% का कैशबैक भी मिल सकता है।
Samsung Galaxy S24 Ultra की प्रमुख खासियतें:
- RAM: 12GB
- स्टोरेज: 256GB / 512GB
- डिस्प्ले: 6.8 इंच Quad HD+
- Rear Camera: 200MP और 50MP + 12MP + 10MP
- फ्रंट कैमरा: 12MP
- बैटरी: 5000mAh
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3