Sawan 2025: राशि अनुसार करें उपाय, पाएं शिवजी की कृपा, सुख-समृद्धि

Sawan 2025 Upay: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। मान्यता है कि इस महीने किए गए कुछ विशेष उपायों से साधक को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर-परिवार में खुशी, सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और धन का वास होता है। चलिए अब जानते हैं सावन में राशि अनुसार करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Sawan 2025 Upay: उज्जवल प्रदेश डेस्क. भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन माह का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से सावन में महादेव की पूजा करते हैं, उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। पूजा-पाठ के अलावा सावन में व्रत रखना भी शुभ माना जाता है। खासकर सावन सोमवार के दिन उपवास रखने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 11 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन अगले महीने की 09 तारीख यानी 09 अगस्त 2025 को होगा।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जो लोग सच्चे मन से सावन में कुछ उपाय करते हैं, उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं सावन माह में राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में।

Sawan 2025 Upay | राशि अनुसार करने वाले उपाय

मेष राशि ♈(Aries)

यदि आप भगवान शिव को खुश करना चाहते हैं तो सावन के दौरान शिवलिंग का जल, शहद और इत्र से अभिषेक करें। इससे आपको महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी और घर-परिवार में खुशियों का वास होगा।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

सावन के दौरान शिवलिंग का कच्चे दूध और दही से अभिषेक करना वृषभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और जीवन में आ रहे संकट दूर होने लगेंगे।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

सावन के पवित्र माह में गंगाजल में दूर्वा डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसी के साथ आप धन व गेहूं का भी दान कर सकते हैं।

कर्क राशि ♋(Cancer)

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो सावन के पवित्र माह में शिवलिंग का कच्चे दूध में अभिषेक करें। इस उपाय से आपकी परेशानियां जल्द दूर होंगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

जीवन में आ रही तमाम परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए सिंह राशि के जातक सावन माह में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। साथ ही धन का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि ♍(Virgo)

भगवान शिव को खुश करने के लिए सावन के पवित्र माह में आप बेलपत्र का दान कर सकते हैं। इसी के साथ शिव मंत्रों का जाप करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि ♎(Libra)

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो सावन में भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही शिवलिंग का मीठे पानी से अभिषेक करें। इस उपाय से आपकी परेशानियां जल्द दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

सावन में शिव जी का गंगाजल से अभिषेक करें। गंगाजल में लाल रंग का फूल मिलाना शुभ रहेगा। इस दौरान शिव मंत्रों का जाप करें और अपनी मनोकामना को बार-बार बोलें। इस उपाय से आपको बाबा से मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

कच्चे दूध में गुड़, केसर और हल्दी मिलाएं और फिर उससे शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय से आपको शिव जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

मकर राशि ♑(Capricorn)

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन में शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करना मकर राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इसी के साथ मिठाई का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वो सावन में भगवान शिव को कच्चा दूध, कपड़े, फल, फूल और मिठाई जरूर अर्पित करें। इसी के साथ महादेव को भांग, बेल पत्र और धतूरा अर्पित करना शुभ रहेगा। इस उपाय से आपको अपनी परेशानी का जल्द समाधान मिल जाएगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

सावन के प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही महादेव को गंगाजल, शहद, दूर्वा, अक्षत, कच्चा दूध, हल्दी, बेल पत्र, धतूरा, दही, कपड़े, भांग और फल अर्पित करना शुभ रहेगा। इससे आपको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद जरूर प्राप्त होगा।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button