Silwani News : कलेक्टर ने ग्रामीण आबादी भूमि के सर्वे हेतु ड्रोन फ्लाई कार्यों का किया निरीक्षण

Silwani News : कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी भूमि के सर्वे हेतु ड्रोन फ्लाई के कार्यों का निरीक्षण किया गया। यह कार्य सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा किया जा रहा है।

आदित्य रघुवंशी, उज्जवल प्रदेश, सिलवानी.
Silwani News : तहसील के कस्बा बम्होरी में कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी भूमि के सर्वे हेतु ड्रोन फ्लाई के कार्यों का निरीक्षण किया गया। यह कार्य सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर दुबे ने सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के साथ ड्रोन फ्लाई के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

कलेक्टर दुबे द्वारा अधीक्षक भू अभिलेख विजय सिंह सराटिया को सर्वे कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम सिलवानी रवीश श्रीवास्तव, तहसीलदार सिलवानी रामजीलाल वर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button