राम नवमी पर चाहिए मर्यादा पुरुषोत्तम का आशीर्वाद, तो राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप

Ram Navami 2024 : राम नवमी का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पूजा आराधना के लिए सबसे अच्छा माना गया है। राम नवमी का पर्व इस बार 17 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। राम नवमी का पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है।

Ram Navami 2024 : राम नवमी का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पूजा आराधना के लिए सबसे अच्छा माना गया है। राम नवमी का पर्व इस बार 17 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। राम नवमी का पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। राम नवमी का पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।

राम नवमी पर भगवान राम की कृपा पाने के लिए भक्त भगवान राम की बड़े ही भक्ति भाव से पूजा करते हैं। राम नवमी पर भगवान राम की विशेष कृपा पाने के इश दिन राशि के अनुसार मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन बदल सकता है। जानें किस राशि के जातक को कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए…

राम नवमी 2024 शुभ संयोग

  • कर्क लग्न – राम नवमी पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होगा। राम जी का जन्म भी कर्क लग्न में ही हुआ था।
  • सूर्य की शुभ स्थिति – वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रामलला के जन्म के समय सूर्य दशम भाव में विराजमान होकर अपनी उच्च राशि में थे, इस बार राम नवमी पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष मे होकर दोपहर के समय दशम भाव में मौजूद रहेंगे।

Also Read: नाम के पहले अक्षर से ऐसे जाने अपनी राशि, सभी 12 राशियों के चिन्ह जाने

  • गजकेसरी योग – इस दिन गजकेसरी योग का भी प्रभाव रहेगा, जो श्रीराम की कुंडली में भी था।यह योग होने पर व्यक्ति गज के समान शक्ति और धन दौलत प्राप्त करता है। इस बार राम नवमी पर इन संयोंगो का एक साथ होना बेहद पुण्यफलदायी माना जा रहा है। इसका लाभ मेष, कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा।

राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप

  • मेष राशि के जातक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राम नवमी के दिन मेष राशि के जातक को ‘ॐ परमात्मने नम:’ मंत्र का एक माला यानी 108 बार जाप करना चाहिए।
  • वृषभ राशि के जातक: राम नवमी के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए ‘ ॐ परस्मै ब्रह्मने नम:’ मंत्र का जाप करें।
  • मिथुन राशि के जातक: राम नवमी पर मिथुन राशि के जातक ‘ॐ यज्वने नम:’ मंत्र का एक माला यानी 108 बार जाप करें।
  • कर्क राशि के जातक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राम नवमी के दिन कर्क राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए ‘ ॐ पितवाससे नम:’ मंत्र का जाप करें।

Also Read: Vastu Tips : भूलकर भी घर में ना रखें ये चीजें

  • सिंह राशि के जातक: राम नवमी पर सिंह राशि के जातक ‘ॐ हरये नम:’ मंत्र का एक माला यानी 108 बार जाप करें।
  • कन्या राशि के जातक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राम नवमी के दिन कन्या राशि के जातक भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ राम सेतुक्रूते नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  • तुला राशि के जातक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राम नवमी के दिन तुला राशि के जातक ‘ॐ राघवाया नम:’ मंत्र का जाप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक: पूजा के समय वृश्चिक राशि के जातक ‘ॐ आदिपुरुष्हाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • धनु राशि के जातक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राम नवमी के दिन धनु राशि के जातक ‘ॐ पाराया नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक: राम नवमी के दिन मकर राशि के जातकों को मनचाहा वर पाने के लिए ‘ॐ पारगाया नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • कुंभ राशि के जातक: राम नवमी पर कुंभ राशि के जातक ‘ॐ महोदराया नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • मीन राशि के जातक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए मीन राशि के जातक ‘ॐ ब्रह्मंयाया नम:’ मंत्र का पांच माला जाप करें।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Ujjwalpradesh.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Ram Navami 2024: राम नवमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर रहेगी श्रीराम जी की विशेष कृपा

Related Articles

Back to top button