Sports News : एशिया मिश्रित टीम बैडमिंटन में भारत ने यूएई को हराया

Latest Sports News : Asia Mixed Team Badminton Championship मे भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 5-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

Latest Sports News : दुबई. भारत ने Asia Mixed Team Badminton Championship मे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 5-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले के लिए स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधू और एचएस प्रणय को आराम दिया गया था। उनकी जगह आकर्षि कश्यप और लक्ष्य सेन को क्रमश: महिला और पुरुष एकल में जगह दी गयी।

सेन ने देव विष्णु को 31 मिनट में 21-16 21-12 से हरा कर भारत को शानदार शुरुआत दिलायी। इसके बाद आकर्षि ने महज 26 मिनट में मधुमिता सुंदरपांडियन को 21-6, 21-7 से मात देकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। ध्रुव कपिला और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने देव अय्यप्पन और धीरेन अय्यप्पन की जोड़ी पर 21-15 21-14 से 3-0 से बढ़त बना ली। अश्विनी भट और शिखा गौतम की महिला युगल जोड़ी के साथ-साथ ईशान भटनागर और तनीषा क्रेस्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने फिर अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत के साथ औपचारिकताएं पूरी कीं। भारत के सामने अब गुरुवार को मलेशिया की मुश्किल चुनौती होगी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button